
हुंडई इस कार पर दे रही सबसे बड़ा डिस्काउंट, ग्राहकों को ₹98000 का फायदा; कीमत घटकर इतनी हो गई
हुंडई मोटर इंडिया इस महीने यानी फरवरी में अपनी कारों पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। कंपनी जिस कार पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है उसमें वरना सबसे ऊपर है। दरअसल, इस सेडान पर 98,000 रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं।
हुंडई मोटर इंडिया इस महीने यानी फरवरी में अपनी कारों पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। कंपनी जिस कार पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है उसमें वरना सबसे ऊपर है। दरअसल, इस सेडान पर 98,000 रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। इसमें 25,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 70,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस और 3,000 रुपए का एक्स्ट्रा ऑफर शामिल है। ये डिस्काउंट कार के वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगा। वरना की एक्स-शोरूम कीमतें 10.79 लाख से 17.13 लाख रुपए के बीच है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला होंडा सिटी, स्कोडा स्लाविया और फॉक्सवैगन वर्टूस जैसे मॉडल से होता है।






हुंडई वरना के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
वरना में 1.5 लीटर एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 113 hp का पावर और 144 Nm का टार्क पैदा करता है। वहीं, 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रो 158 hp का पावर और 253 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक यूनिट और 7 स्पीड डीसीटी शामिल ट्रांसमिशन में खरीद पाएंगे। इसके डाइमेंशन की बात करें तो लंबाई 4,535mm, चौड़ाई 1,765mm और ऊंचाी 1,475mm है। इसमें व्हीलबेस 2,670mm लंबा है। वहीं, बूट स्पेस 528 लीटर का है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Verna
₹ 10.69 - 16.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda City
₹ 11.95 - 16.07 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Virtus
₹ 11.16 - 18.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Slavia
₹ 10 - 17.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tigor EV
₹ 12.49 - 13.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इसके SX ट्रिम में MT और IVT के साथ 1.5L MPi और MT और DCT के साथ 1.5L टर्बो GDi दोनों मिलते हैं। SX ट्रिम में एक्सटीरियर फीचर अपग्रेड में फ्रंट पार्किंग सेंसर, रियर कैमरा, ऑटो-डिमिंग IRVM, पुश बटन स्टार्ट के साथ कीलेस एंट्री, हाइट एडजस्टेबल फ्रंट सीटबेल्ट, कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ LED हेडलाइट्स, 16-इंच एलॉय व्हील (टर्बो के साथ ब्लैक) और बहुत कुछ शामिल हैं।
इसके इंटीरियर में लेदर रैप के साथ एक एडवांस्ड 2-स्पोक स्टीयरिंग, फ्रंट ट्वीटर, एक इलेक्ट्रिक सनरूफ, स्मार्ट ट्रंक रिलीज, वायरलेस चार्जर, रियर-व्यू मॉनिटर, एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटो फोल्डिंग ORVMs मिलते हैं। हालांकि, रेड ब्रेक कैलीपर्स (टर्बो), सॉफ्ट टच प्लास्टिक (टर्बो) के साथ ब्लैक एंड रेड इंटीरियर्स, 10.25-इंच टचस्क्रीन (टर्बो), कनेक्टेड कार टेक, पैडल शिफ्टर्स (IVT और DCT), एयर प्यूरीफायर (टर्बो), मैटेलिक जैसे एलिमेंट दिए हैं।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




