इस कार पर मिल रहा ₹95000 का डिस्काउंट, शोरूम जाकर डीलर से जरूर मांग लेना; आपको इतने में मिलेगी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुई वरना फेसलिफ्ट पर 55,000 रुपए तक का फायदा मिलेगा। इसमें 20,000 रुपए की नकद छूट, 25,000 रुपए तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज ऑफर और 10,000 रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। वरना की कीमतें 10.99 लाख रुपए से 18.44 लाख रुपए के बीच हैं।

Hyundai Verna Rs 95,000 Benefits in June 2026
Hyundai Verna
केवल
14,400/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

हुंडई इंडिया इस महीने यानी जून में अपनी प्रीमियम सेडान वरना पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। इस सेडान को खरीदने पर ग्राहकों को 95,000 रुपए तक के बेनिफिट मिलेंगे। CVT गियरबॉक्स के साथ वरना के प्री-फेसलिफ्ट वैरिएंट पर 95,000 रुपए तक का लाभ मिलता है। इसमें 50,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर या स्क्रैपेज बेनिफिट, 15,000 रुपए का अपग्रेड ऑफर और 3,000 रुपए का सरकारी ऑफर या 10,000 रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
BMW 5 Series
₹ 74.4 लाख से शुरू
EMI केवल97,300/ माह
पात्रता जांचें
BMW X7
₹ 1.26 - 1.33 करोड़
EMI केवल1,64,800/ माह
पात्रता जांचें
BMW X5
₹ 93.6 लाख - 1.07 करोड़
EMI केवल1,22,400/ माह
पात्रता जांचें
BMW 3 Series LWB
₹ 62 - 65 लाख
EMI केवल81,100/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.82 लाख
EMI केवल16,300/ माह
पात्रता जांचें

इस बीच, प्री-फेसलिफ्ट वर्ना के MT और DCT वैरिएंट पर 25,000 रुपए का कैश डिस्काउंट ही मिलेगा। इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुई वरना फेसलिफ्ट पर 55,000 रुपए तक का फायदा मिलेगा। इसमें 20,000 रुपए की नकद छूट, 25,000 रुपए तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज ऑफर और 10,000 रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। वरना की कीमतें 10.99 लाख रुपए से 18.44 लाख रुपए के बीच हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Verna

Hyundai Verna

₹ 10.98 - 18.4 लाख

EMI केवल14,400/ माह
पात्रता जांचें
Volkswagen Virtus

Volkswagen Virtus

₹ 10.5 - 19 लाख

EMI केवल13,800/ माह
पात्रता जांचें
Skoda Slavia

Skoda Slavia

₹ 10 - 17.99 लाख

EMI केवल13,100/ माह
पात्रता जांचें
Tata Tigor EV

Tata Tigor EV

₹ 12.49 - 13.75 लाख

EMI केवल16,400/ माह
पात्रता जांचें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

EMI केवल28,700/ माह
पात्रता जांचें

हुंडई वरना के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
वरना में 1.5 लीटर एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 113 hp का पावर और 144 Nm का टार्क पैदा करता है। वहीं, 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रो 158 hp का पावर और 253 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक यूनिट और 7 स्पीड डीसीटी शामिल ट्रांसमिशन में खरीद पाएंगे। इसके डाइमेंशन की बात करें तो लंबाई 4,535mm, चौड़ाई 1,765mm और ऊंचाी 1,475mm है। इसमें व्हीलबेस 2,670mm लंबा है। वहीं, बूट स्पेस 528 लीटर का है।

इसके SX ट्रिम में MT और IVT के साथ 1.5L MPi और MT और DCT के साथ 1.5L टर्बो GDi दोनों मिलते हैं। SX ट्रिम में एक्सटीरियर फीचर अपग्रेड में फ्रंट पार्किंग सेंसर, रियर कैमरा, ऑटो-डिमिंग IRVM, पुश बटन स्टार्ट के साथ कीलेस एंट्री, हाइट एडजस्टेबल फ्रंट सीटबेल्ट, कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ LED हेडलाइट्स, 16-इंच एलॉय व्हील (टर्बो के साथ ब्लैक) और बहुत कुछ शामिल हैं।

इसके इंटीरियर में लेदर रैप के साथ एक एडवांस्ड 2-स्पोक स्टीयरिंग, फ्रंट ट्वीटर, एक इलेक्ट्रिक सनरूफ, स्मार्ट ट्रंक रिलीज, वायरलेस चार्जर, रियर-व्यू मॉनिटर, एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटो फोल्डिंग ORVMs मिलते हैं। हालांकि, रेड ब्रेक कैलीपर्स (टर्बो), सॉफ्ट टच प्लास्टिक (टर्बो) के साथ ब्लैक एंड रेड इंटीरियर्स, 10.25-इंच टचस्क्रीन (टर्बो), कनेक्टेड कार टेक, पैडल शिफ्टर्स (IVT और DCT), एयर प्यूरीफायर (टर्बो), मैटेलिक जैसे एलिमेंट दिए हैं। इसका मुकाबला फॉक्सवैगन वर्टूस, स्कोडा स्लाविया और होंडा सिटी फेसलिफ्ट से होता है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म की मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।