
हुंडई की इस 5-सीटर को खरीदने की मचेगी लूट! कंपनी ने दे दिया ₹75000 का डिस्काउंट; मौका दिसंबर तक वैलिड
हुंडई दिसंबर, 2025 के दौरान अपने अलग-अलग मॉडलों पर बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी पॉपुलर 5-सीटर सेडान हुंडई वरना (Hyundai Verna) पर भी हजारों रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
अगले कुछ दिनों में नई सेडान खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, हुंडई दिसंबर, 2025 के दौरान अपने अलग-अलग मॉडलों पर बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी पॉपुलर 5-सीटर सेडान हुंडई वरना (Hyundai Verna) पर भी हजारों रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस दौरान ग्राहक हुंडई वरना खरीदकर अधिकतम 75,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं हुंडई वरना के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।






कुछ ऐसा है वरना का पावरट्रेन
हुंडई वरना में ग्राहकों को 2 इंजन का ऑप्शन मिलता है। पहला 1.5-लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन से लैस है जो 160bhp की अधिकतम पावर और 253Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा, कार में 1.5-लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी दिया गया है। मार्केट में हुंडई वरना की एक्स-शोरूम कीमत 10.69 लाख से लेकर टॉप मॉडल में 16.98 लाख रुपये तक जाती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Verna
₹ 10.69 - 16.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda City
₹ 12.38 - 16.65 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Sierra
₹ 11.49 - 20.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos 2026
₹ 12 - 21 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Virtus
₹ 11.16 - 18.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Slavia
₹ 10 - 17.7 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कार में है 6-एयरबैग की सेफ्टी
कार के इंटीरियर में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्पले, सिंगल पेन सनरूफ, एयर प्यूरीफायर के साथ वेंटीलेटेड और हीटेड फ्रंट सीट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए 6-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी मौजूद हैं। बता दें कि मार्केट में वरना का मुकाबला होंडा सिटी और मारुति सुजुकी सियाज जैसी कारों से होता है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




