हुंडई वरना हुई टैक्स फ्री! दिसंबर में खरीदने पर पूरे ₹2.59 लाख की बचत; फटाफट जान लो पूरी डिटेल

Dec 23, 2025 10:32 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हुंडई मोटर्स इंडिया के पोर्टफोलियो में वरना लग्जरी सेडान है। ये देश की पॉपुलर सेडान में से एक है। देश में लागू हुए नए GST 2.0 से इस कार की कीमत में टैक्स कटौती हुई है। ऐसे में नए GST का असर आर्मी कैंटीन पर मिलने वाली कारों पर भी पड़ा है। 

हुंडई वरना हुई टैक्स फ्री! दिसंबर में खरीदने पर पूरे ₹2.59 लाख की बचत; फटाफट जान लो पूरी डिटेल
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

हुंडई मोटर्स इंडिया के पोर्टफोलियो में वरना लग्जरी सेडान है। ये देश की पॉपुलर सेडान में से एक है। देश में लागू हुए नए GST 2.0 से इस कार की कीमत में टैक्स कटौती हुई है। ऐसे में नए GST का असर आर्मी कैंटीन पर मिलने वाली कारों पर भी पड़ा है। दरअसल, कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर जवानों से 18% की जगह सिर्फ 14% GST ही लिया जाता है। Cars24 के मुताबिक, हुंडई वरना की CSD पर शुरुआती कीमत सिर्फ 8.76 लाख रुपए है। जबकि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.70 लाख रुपए है। यानी यहां पर ये 1.94 लाख रुपए सस्ती है। वहीं, वैरिएंट के आधार पर करीब 2.59 लाख रुपए तक का टैक्स बचाया जा सकता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) पर वरना की कीमतों के बारे में जानने से पहले CSD के बारे में समझते हैं। दरअसल, CSD रक्षा मंत्रालय के तहत भारत सरकार का एकमात्र स्वामित्व वाला उद्यम है। भारत में अहमदाबाद, बागडोगरा, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों में 34 CSD डिपो हैं। यह भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा संचालित है। भारतीय आबादी के एक चुनिंदा हिस्से को भोजन, चिकित्सा वस्तुओं, घरेलू आवश्यकताओं और यहां तक ​​कि कारों को अफॉर्डेबल कीमतों के साथ बेचते हैं। CSD से कार खरीदने के लिए एलिजेबल ग्राहकों में सर्विंग और रिटायर्ड सशस्त्र बल कर्मी, सैन्य कर्मियों की विधवाएं और भूतपूर्व सैनिक और डिफेंस सिविलियन शामिल हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Verna

Hyundai Verna

₹ 10.69 - 16.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda City

Honda City

₹ 11.95 - 16.07 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Virtus

Volkswagen Virtus

₹ 11.16 - 18.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Slavia

Skoda Slavia

₹ 10 - 17.7 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tigor EV

Tata Tigor EV

₹ 12.49 - 13.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
हुंडई वरना की CSD और एक्स-शोरूम कीमतें
वैरिएंटCSD प्राइस
वरना Ex MT₹8.76 लाख
वरना S MT₹9.82 लाख
वरना Sx MT₹10.57 लाख
वरना Sx ऑप्शन MT₹12.07 लाख
वरना Sx IVT₹11.68 लाख
वरना Sx IVT ऑप्शन₹13.25 लाख

हुंडई वरना के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

वरना में 1.5 लीटर एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 113 hp का पावर और 144 Nm का टार्क पैदा करता है। वहीं, 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रो 158 hp का पावर और 253 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक यूनिट और 7 स्पीड डीसीटी शामिल ट्रांसमिशन में खरीद पाएंगे। इसके डाइमेंशन की बात करें तो लंबाई 4,535mm, चौड़ाई 1,765mm और ऊंचाी 1,475mm है। इसमें व्हीलबेस 2,670mm लंबा है। वहीं, बूट स्पेस 528 लीटर का है।

इसके SX ट्रिम में MT और IVT के साथ 1.5L MPi और MT और DCT के साथ 1.5L टर्बो GDi दोनों मिलते हैं। SX ट्रिम में एक्सटीरियर फीचर अपग्रेड में फ्रंट पार्किंग सेंसर, रियर कैमरा, ऑटो-डिमिंग IRVM, पुश बटन स्टार्ट के साथ कीलेस एंट्री, हाइट एडजस्टेबल फ्रंट सीटबेल्ट, कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ LED हेडलाइट्स, 16-इंच अलॉय व्हील (टर्बो के साथ ब्लैक) और बहुत कुछ शामिल हैं।

इसके इंटीरियर में लेदर रैप के साथ एक एडवांस्ड 2-स्पोक स्टीयरिंग, फ्रंट ट्वीटर, एक इलेक्ट्रिक सनरूफ, स्मार्ट ट्रंक रिलीज, वायरलेस चार्जर, रियर-व्यू मॉनिटर, एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटो फोल्डिंग ORVMs मिलते हैं। हालांकि, रेड ब्रेक कैलीपर्स (टर्बो), सॉफ्ट टच प्लास्टिक (टर्बो) के साथ ब्लैक एंड रेड इंटीरियर्स, 10.25-इंच टचस्क्रीन (टर्बो), कनेक्टेड कार टेक, पैडल शिफ्टर्स (IVT और DCT), एयर प्यूरीफायर (टर्बो), मैटेलिक जैसे एलिमेंट दिए हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;