₹10.99 लाख की लग्जरी सेडान पर मिल रहे ₹1.05 लाख तक बेनिफिट्स; नवरात्रि बुकिंग बोनस भी मिल रहा
कंपनी पुरानी वरना के iVT वैरिएंट के बचे हुए स्टॉक पर 1.05 लाख रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। वहीं, नॉन-iVT वर्जन पर 80,000 तक के बेनिफिट दे रही है। इतना ही नहीं, कंपनी नई वरना पर भी 75,000 रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपए है।

हुंडई इंडिया इस महीने यानी अक्टूबर में अपनी लग्जरी सेडान वरना पर एक लाख से ज्यादा के बेनिफिट्स दे रही है। इस कार पर ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, नवरात्रि बुकिंग बोनस, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट्स, अपग्रेड बोनस और सिलेक्टेड कॉर्पोरेट, गवर्नमेंट और रूरल कस्टमर जैसे ऑफर्स शामिल हैं। दरअसल, कंपनी पुरानी वरना के iVT वैरिएंट के बचे हुए स्टॉक पर 1.05 लाख रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। वहीं, नॉन-iVT वर्जन पर 80,000 तक के बेनिफिट दे रही है। इतना ही नहीं, कंपनी नई वरना पर भी 75,000 रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपए है। चलिए इसके बेनिफिट का ब्रेकअप देखते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hyundai Verna
₹ 10.98 - 18.4 लाख
Volkswagen Virtus
₹ 10.5 - 19 लाख
Skoda Slavia
₹ 10 - 18.29 लाख
Tata Tigor EV
₹ 12.49 - 13.75 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Maruti Suzuki Brezza
₹ 7.4 - 13.71 लाख
| हुंडई वरना लाइन पर डिस्काउंट अक्टूबर 2026 | |
|---|---|
| कैश डिस्काउंट | ₹35,000 |
| एडिशनल नवरात्रि बुकिंग बोनस | ₹25,000 |
| एक्सचेंज बेनिफिट | ₹15,000 |
| स्क्रैपेज बेनिफिट | ₹20,000 |
| एक्स्ट्रा अपग्रेड ऑफर | ₹15,000 |
| रूरल कस्टमर ऑफर | ₹5,000 |
हुंडई वरना पर मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो कैश डिस्काउंट के तौर पर 35,000 रुपए, एडिशनल नवरात्रि बुकिंग बोनस के तौर पर 25,000 रुपए, एक्सचेंज बेनिफिट के तौर पर 15,000 रुपए, स्क्रैपेज बेनिफिट के तौर पर 20,000 रुपए, एक्स्ट्रा अपग्रेड ऑफर के तौर पर 15,000 रुपए के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। वहीं, ग्राहकों को रूरल कस्टमर ऑफर का भी फायदा भी मिलेगा। ग्राहकों को एक्सचेंज और स्क्रैपेज ऑफर में से किसी एक का ही फायदा मिलेगा।
हुंडई वरना के इंजन ऑप्शन
इल कार में 1.5 लीटर एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 113 hp का पावर और 144 Nm का टार्क जनरेट करता है। 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रो इंजन 158 hp का पावर और 253 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इन इंजन को 6 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक यूनिट और 7 स्पीड DCT ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। इसके SX ट्रिम में MT और IVT के साथ 1.5L MPi और MT और DCT के साथ 1.5L टर्बो GDi दोनों ऑप्शन मिलते हैं।
हुंडई वरना के फीचर्स
कार के इंटीरियर में लेदर रैप के साथ एक एडवांस्ड 2-स्पोक स्टीयरिंग, एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटो फोल्डिंग ORVMs, स्मार्ट ट्रंक रिलीज, वायरलेस चार्जर, रियर-व्यू मॉनिटर, फ्रंट ट्वीटर, इलेक्ट्रिक सनरूफ शामिल है। इसमें 10.25-इंच इन्फोटेनमेंट टचस्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक, पैडल शिफ्टर्स, एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो इस कार को अंदर के काफी लग्जरी लुक देते हैं।
हुंडई वरना का डायमेंशन
बात करें कार के डाइमेंशन की तो इसकी लंबाई 4,535mm, चौड़ाई 1,765mm ,ऊंचाई 1,475mm और व्हीलबेस 2,670mm है। कार में 528 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। सेफ्टी के लिए इस कार में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग के साथ कुल 7 एयरबैग मिलते हैं। इसके अलावा, ADAS लेवल 2, हुंडई स्मार्टसेंस, अडॉप्टेड क्रूज कंट्रोल, फ्रंट पार्किंग सेंसर, रियर कैमरा, ऑटो-डिमिंग IRVM, 16-इंच एलॉय व्हील जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।


