हुंडई की इस नई-नवेली SUV को मिल गई 80000 से ज्यादा बुकिंग, जानिए हाई डिमांड के 5 बड़े कारण

Feb 13, 2026 05:24 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हुंडई की सब-4 मीटर एसयूवी वेन्यू आज देश की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों में गिनी जाती है। बता दें कि हाल ही में हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) को बड़ा डिजाइन और फीचर अपडेट मिला है।

हुंडई की इस नई-नवेली SUV को मिल गई 80000 से ज्यादा बुकिंग, जानिए हाई डिमांड के 5 बड़े कारण
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

हुंडई की सब-4 मीटर एसयूवी वेन्यू आज देश की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों में गिनी जाती है। बता दें कि हाल ही में हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) को बड़ा डिजाइन और फीचर अपडेट मिला है। इसके बाद इसकी डिमांड और भी बढ़ गई है। कंपनी ने इसे किफायती कीमत, लेवल-2 ADAS, प्रीमियम इंटीरियर और कई इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया है। बता दें कि नवंबर, 2025 से अब तक इसे 80 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। यह इस बात का सबूत है कि भारतीय ग्राहक इस SUV को कितना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं पांच ऐसी वजहों के बारे में जो इसे इतनी पॉपुलर बना रही है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

1.कॉम्पैक्ट और प्रैक्टिकल डिजाइन

हुंडई वेन्यू का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसका साइज और डिजाइन है। भीड़भाड़ वाले शहरों में जहां ट्रैफिक और पार्किंग सबसे बड़ी परेशानी होती है, वहां वेन्यू आसानी से फिट बैठती है। वहीं, अंदर से यह कार काफी आरामदायक महसूस होती है। पीछे की सीट्स रिक्लाइन होती हैं, जिससे लंबे सफर में भी थकान कम होती है। नई वेन्यू का बॉक्सी SUV लुक, डार्क क्रोम ग्रिल, LED टेललैंप और ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स इसे सड़क पर अलग पहचान देते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Venue

Hyundai Venue

₹ 8 - 15.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue N Line

Hyundai Venue N Line

₹ 10.65 - 15.58 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Syros

Kia Syros

₹ 8.67 - 15.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Tera

Volkswagen Tera

₹ 9 - 15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Urban Cruiser Taisor

Toyota Urban Cruiser Taisor

₹ 7.76 - 13.06 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

2. फीचर-लोडेड केबिन

वेन्यू का केबिन इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा फीचर्स देने वालों में से एक है। इसमें डुअल 12.3-इंच की बड़ी डिजिटल स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, 8-स्पीकर वाला Bose साउंड सिस्टम और सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। आम ग्राहक के लिए यह सब मिलकर कार को प्रीमियम फील देते हैं। परिवार के साथ सफर हो या डेली ऑफिस ड्राइव, केबिन का कम्फर्ट हर जगह काम आता है।

3. एडवांस टेक्नोलॉजी और सेफ्टी

आज के जमाने में लोग सिर्फ गाड़ी नहीं, बल्कि स्मार्ट गाड़ी चाहते हैं। वेन्यू इस मामले में भी आगे है। इसमें BlueLink कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है, जिससे मोबाइल से कई काम किए जा सकते हैं। इसके अलावा, लेवल-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं। यह टेक्नोलॉजी खासकर हाईवे ड्राइव और ट्रैफिक में काफी मददगार साबित होती है।

4. दमदार और किफायती परफॉर्मेंस

हुंडई वेन्यू में पेट्रोल और डीजल दोनों तरह के भरोसेमंद इंजन ऑप्शन मिलते हैं। 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन इसे स्मूद और आरामदायक ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है। माइलेज और परफॉर्मेंस का बैलेंस इसे आम ग्राहकों के लिए और भी आकर्षक बनाता है।

5. मजबूत ब्रांड और रीसेल वैल्यू

हुंडई का भारत में बड़ा सर्विस नेटवर्क है, जिससे ग्राहकों को मेंटेनेंस को लेकर ज्यादा चिंता नहीं करनी पड़ती। वेन्यू को भी इसी भरोसे का फायदा मिलता है। अच्छी रीसेल वैल्यू के चलते यह कार लंबे समय में किफायती सौदा साबित होती है। यही वजह है कि वेन्यू आज भी भारतीय बाजार में इतनी लोकप्रिय बनी हुई है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।