92000 लोग पहले ही हुए दीवाने! अब हुंडई ने लॉन्च किया वेन्यू का नया 'नाइट एडिशन', कीमत ₹9.69 लाख
हुंडई ने अपनी पॉपुलर एसयूवी वेन्यू का नया 'नाइट एडिशन' लॉन्च कर दिया है। यह नया वर्जन उन लोगों के लिए है जो अपनी कार में थोड़ा एग्रेसिव और हटकर लुक पसंद करते हैं। हुंडई के 'नाइट' ब्रांड का जलवा भारत में पहले से ही कायम है।

हुंडई ने अपनी पॉपुलर एसयूवी वेन्यू का नया 'नाइट एडिशन' लॉन्च कर दिया है। यह नया वर्जन उन लोगों के लिए है जो अपनी कार में थोड़ा एग्रेसिव और हटकर लुक पसंद करते हैं। हुंडई के 'नाइट' ब्रांड का जलवा भारत में पहले से ही कायम है। बता दें कि 2022 में इसकी शुरुआत के बाद से अब तक करीब 92,000 से ज्यादा नाइट एडिशन गाड़ियां बिक चुकी हैं। कंपनी ने इस एडिशन को 9,69 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। आइए जानते हैं लॉन्च हुई नई एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।






कुछ ऐसी है डिजाइन
डिजाइन और लुक की बात करें तो वेन्यू नाइट एडिशन पूरी तरह से 'ब्लैक' थीम पर बेस्ड है। कार के सामने वाले हिस्से में चमकदार ब्लैक ग्रिल और मैट ब्लैक फिनिश वाला हुंडई का लोगो दिया गया है। इसके साइड प्रोफाइल को स्पोर्टी लुक देने के लिए काले रंग के ओआरवीएम, रूफ रेल्स और डार्क अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, इसके पहियों के पीछे दिखने वाले लाल रंग का ब्रेक कैलीपर्स सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है। ये लाल रंग के कैलीपर्स और कार पर लगी खास 'नाइट' बैजिंग इसे स्टैंडर्ड वेन्यू से बिल्कुल अलग और प्रीमियम लुक देती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Venue
₹ 8 लाख - 1.37 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue N Line
₹ 10.65 - 15.58 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Syros
₹ 8.67 - 15.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Sonet
₹ 7.3 - 14.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen Basalt X
₹ 7.95 - 13.11 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Bolero Neo Plus
₹ 11.41 - 12.51 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
'डैशकैम' फीचर्स से लैस हुई कार
इसका केबिन पूरी तरह से ब्लैक थीम पर सजाया गया है। इसे खास पीतल (Brass) जैसे दिखने वाले इंसर्ट्स के साथ निखारा गया है। सीटों के लिए भी खास तौर पर नया फैब्रिक और कवर डिजाइन किया गया है जो केवल इसी एडिशन में मिलेगा। फीचर्स के मामले में हुंडई ने एक बड़ा अपडेट देते हुए इसमें 'डैशकैम' शामिल किया है। यह डैशकैम इसके टॉप वैरिएंट्स में मिलेगा। इसकी खासियत यह है कि इसमें ड्राइविंग रिकॉर्डिंग के साथ-साथ इमरजेंसी कैप्चर और वैकेशन मोड जैसे कई ऑप्शन दिए गए हैं।
पावरट्रेन में नहीं हुआ बदलाव
इंजन और परफॉर्मेंस के मामले में कंपनी ने कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से तीन इंजन ऑप्शन को चुन सकते हैं। इसमें शहर में चलाने के लिए 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन, रफ्तार के शौकीनों के लिए 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और लंबी दूरी तय करने वालों के लिए 1.5-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। कंपनी ने पर्सनल टच देने के लिए इसमें दो नए मैट कलर्स हेजल ब्लू मैट और मिस्टिक नीलम मैट भी पेश किए हैं।
क्या कहती है कंपनी
हुंडई मोटर्स इंडिया के हेड (प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी) अमित धौंडियाल ने इस लॉन्च पर खुशी जताते हुए कहा कि कंपनी हमेशा भारतीय ग्राहकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखकर नए प्रोडक्ट लाती है। वेन्यू नाइट एडिशन उन लोगों के लिए एक स्टाइल स्टेटमेंट है जो चाहते हैं कि उनकी कार उनकी पर्सनालिटी को झलकाए। हुंडई का यह कदम साफ दिखाता है कि वह अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी को और ज्यादा प्रीमियम बनाकर मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


