Hindi Newsऑटो न्यूज़Hyundai Venue Inter 2026 World Car of the Year Top 10 Finalists, Check Details
भारत की इकलौती कार, जिसने 2026 वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर के फाइनलिस्ट में बनाई जगह; कीमत मात्र ₹7.89 लाख

भारत की इकलौती कार, जिसने 2026 वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर के फाइनलिस्ट में बनाई जगह; कीमत मात्र ₹7.89 लाख

संक्षेप:

2026 वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर के फाइनलिस्ट की लिस्ट सामने आ चुकी है। इसमें भारत की ओर से हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) ने टॉप-5 2026 वर्ल्ड अर्बन कार के फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई है, जो यह दिखाता है कि भारत अब वर्ल्ड-क्लास कारों का निर्माता भी बन चुका है। 

Jan 07, 2026 06:18 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ऑटोमोबाइल की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक वर्ल्ड कार अवार्ड 2026 (World Car Awards 2026) के फाइनलिस्ट्स की घोषणा कर दी गई है। खास बात यह है कि भारत में बनी हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) ने इस ग्लोबल लिस्ट में जगह बनाकर देश का नाम रोशन किया है। हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) ने टॉप-5 2026 वर्ल्ड अर्बन कार के फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इन अवॉर्ड्स के लिए 33 देशों के 98 ऑटो जर्नलिस्ट्स की जूरी ने सीक्रेट वोटिंग के जरिए कारों का चयन किया। बता दें कि हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) इससे पहले ऐको ड्राइव अवार्ड 2026 (Acko Drive Awards 2026) में ‘कार ऑफ द ईयर’ भी बन चुकी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:मारुति सुजुकी ने एक झटके में इन 3 पॉपुलर कारों को कर दिया सस्ता

टॉप-10– 2026 वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर फाइनलिस्ट

रैंककार मॉडल
1Audi Q5 / SQ5
2BMW iX3
3BYD Seal 6 DM-i
4Hyundai Ioniq 9
5Hyundai Palisade
6Kia EV4
7Kia EV5
8Mercedes-Benz CLA
9Nissan Leaf
10Toyota RAV4

इन 10 कारों में से टॉप-3 फाइनलिस्ट 3 मार्च 2026 को घोषित किए जाएंगे।

टॉप-5 – 2026 वर्ल्ड इलेक्ट्रिक कार वाहन फाइनलिस्ट

इलेक्ट्रिक कार
Audi A6 e-tron / S6 e-tron
BMW iX3
Hyundai Ioniq 9
Mercedes-Benz CLA
Nissan Leaf

टॉप-5 – 2026 वर्ल्ड लग्जरी कार फाइनलिस्ट

लग्जरी कार
Audi A6 e-tron / S6 e-tron
Audi A6 / S6
Cadillac Vistiq
Lucid Gravity
Volvo ES90

टॉप-5 – 2026 वर्ल्ड परफॉर्मेंस कार फाइनलिस्ट

परफॉर्मेंस कार
BMW M2 CS
Chevrolet Corvette E-Ray
Defender OCTA
Hyundai Ioniq 6 N
Mercedes-AMG GT 63 Pro

टॉप-5 – 2026 वर्ल्ड अर्बन कार फाइनलिस्ट

अर्बन कार
Alfa Romeo Junior
Baojun Yep Plus / Chevrolet Spark EUV
Firefly
Hyundai Venue (India)
Wuling Binguo / Ari Poly

यहीं पर भारत की हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) ने अपनी जगह बनाई है।

साल 2026 वर्ल्ड कार डिजाइन के टॉप-5 फाइनलिस्ट

डिजाइन फाइनलिस्ट
Firefly
Kia PV5
Lynk & Co 08
Mazda 6e / EZ-6
Volvo ES90

हुंडई वेन्यू की बड़ी उपलब्धि

हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) का वर्ल्ड अर्बन कार कैटेगिरी (World Urban Car Category) में टॉप-5 तक पहुंचना भारत के लिए बड़ी बात है। यह साबित करता है कि भारतीय बाजार के लिए बनी कारें अब ग्लोबल लेवल पर भी पहचान बना रही हैं।

कब मिलेगा विनर का फैसला?

टॉप-3 फाइनलिस्ट की लिस्ट 3 मार्च 2026 को आएगी। वहीं, इसके विजेता की घोषणा 1 अप्रैल 2026 को होगी। ये सब न्यूयॉर्क अंतर्राष्ट्रीय ऑटो शो (New York International Auto Show-NYIAS) में तय किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:मारुति सुजुकी ने एक झटके में इन 3 पॉपुलर कारों को कर दिया सस्ता

भारत में आने वाली ग्लोबल फाइनलिस्ट कारें

खुशखबरी यह भी है कि इन फाइनलिस्ट्स में शामिल कई कारें 2026 में भारत में लॉन्च हो सकती हैं, जैसे कि मर्सिडीज-बेंज CLA, BMW iX3, ऑडी Q5, निसान लीफ।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।