30 kmpl से ज्यादा की माइलेज वाली नई SUV, 11 लाख रुपये हो सकती है कीमत, फीचर्स भी तगड़े
अगर आप हुंडई के फैन हैं और कम खर्च में एक धांसू हाइब्रिड एसयूवी लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। हुंडई अपनी वेन्यू के हाइब्रिड वर्जन पर काम कर रही है। यह जल्द मार्केट में एंट्री कर सकती है।

हाइब्रिड गाड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। JSW, मारुति सुजुकी और महिंद्रा अपनी हाइब्रिड गाड़ियों को लॉन्च करने की तैयारी में लगी हैं। वहीं, अगर आप हुंडई के फैन हैं और कम खर्च में एक धांसू हाइब्रिड एसयूवी लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। मोटर ऑक्टेन की रिपोर्ट के अनुसार हुंडई अपनी वेन्यू के हाइब्रिड वर्जन पर काम कर रही है। किआ ने ऑफिशियली यह कन्फर्म कर दिया है कि वह साल 2028 में सॉनेट हाइब्रिड को लॉन्च करने वाला है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वेन्यू का भी हाइब्रिड वर्जन आ सकता है और यह भी साल 2028 में मार्केट में एंट्री कर सकता है।
30 kmpl से ज्यागा तक का माइलेज
कंपनी की नेक्स्ट जेनरेशन वेन्यू का K1 प्लैटफॉर्म हाइब्रिड कंपैटिबल है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी वेन्यू हाइब्रिड के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करने वाली। इसमें आपको कुछ हाइब्रिड बैज के साथ ऐरो-फ्रेंड्ली वील्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस 1.2 लीटर नैचुरली पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 1.2 लीटर नैचुरल पेट्रोल इंजन का माइलेज अच्छी है और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ यह और भी बेहतर हो जाएगा। रिपोर्ट की मानें, तो हाइब्रिड वेन्यू 30 kmpl से ज्यादा का माइलेज दे सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार हुंडई वेन्यू के सीएनजी वेरिएंट पर भी काम कर रहा है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hyundai Venue EV
₹ 12 लाख से शुरू
Hyundai Inster
₹ 12 लाख से शुरू
Hyundai Staria Electric
₹ 50 - 60 लाख
Hyundai Ioniq 9
₹ 1.2 - 1.3 करोड़
Hyundai IONIQ 6
₹ 65 लाख से शुरू
Hyundai Ioniq 5
₹ 55.7 लाख
खास फीचर्स और कीमत
फीचर्स की बात करें, तो हाइब्रिड वेन्यू में आपको 12.3 इंच की इन्फोटेनमेंट स्क्रीन के साथ 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, लेवल 2 ADAS और पावर्ड ड्राइवर सीट शामिल हो सकते हैं। प्राइसिंग की जहां तक बात है, तो बताया जा रही है कि इसकी शुरुआती कीमत 11 लाख रुपये हो सकती है। वहीं, इसके टॉप-ट्रिम्स की कीमत (ऑन-रोड, मुंबई) 18 से 19 लाख रुपये तक जा सकती है।
जल्द लॉन्च होगी हुंडई Palisade
कंपनी अपनी Palisade को जल्द इंडियन मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी में है। यह एसयूवी ग्लोबल मार्केट में पहले से ही सेल हो रही है। भारत में यह साल 2028 में आने वाली है। कंपनी भारत में इसे अपने नेक्स्ट जेनरेशन हाइब्रिड सिस्टम के साथ ला सकती है। ग्लोबल मार्केट में यह 3.5 लीटर पेट्रोल V6 में आती है। हाइब्रिड सेटअप में 2.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन को इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ पेयर्ड किया जाएगा, जिससे टोटल 334 हॉर्सपावर और 460 एनएम का टॉर्क मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इस सेटअप की माइलेज 14.1 किलोमीटर प्रति लीटर और ड्राइविंग रेंज 1015 किलोमीटर बताई गई है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


