Hindi Newsऑटो न्यूज़hyundai venue hx5 plus variant launched at rs 9-99 lakh
अरे वाह! नई हुंडई वेन्यू में जुड़ गया एक और नया वैरिएंट, कीमत ₹9.99 लाख; जान लीजिए खासियत

अरे वाह! नई हुंडई वेन्यू में जुड़ गया एक और नया वैरिएंट, कीमत ₹9.99 लाख; जान लीजिए खासियत

संक्षेप:

हुंडई इंडिया ने हाल ही में लॉन्च हुई नई जनरेशन वेन्यू का एक नया HX5+ वैरिएंट पेश किया है। नए वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है। फिलहाल वेन्यू को HX2 से लेकर HX10 तक के ट्रिम्स में बेचा जा रहा है।

Jan 02, 2026 01:49 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हुंडई इंडिया ने हाल ही में लॉन्च हुई नई जनरेशन वेन्यू का एक नया HX5+ वैरिएंट पेश किया है। नए वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है। इससे यह कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में फीचर्स और कीमत के लिहाज से एक अट्रैक्टिव ऑप्शन बनकर सामने आया है। फिलहाल वेन्यू को HX2 से लेकर HX10 तक के ट्रिम्स में बेचा जा रहा है। जबकि HX5+ को खास तौर पर मिड और हाई वैरिएंट्स के बीच की खाली जगह को भरने के लिए लाया गया है। कंपनी का मानना है कि इस नए वैरिएंट के जरिए ज्यादा ग्राहकों तक प्रीमियम फीचर्स को पहुंचाया जा सकेगा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

रोड प्रेजेंस बनाती है बेहतर

नया HX5+ वैरिएंट हुंडई के भरोसेमंद 1.2-लीटर Kappa पेट्रोल इंजन के साथ आता है जिसे मैनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। यह सेटअप रोजमर्रा की ड्राइविंग और सिटी यूज के लिए बैलेंस परफॉर्मेंस देने में सक्षम माना जाता है। डिजाइन और एक्सटीरियर की बात करें तो HX5+ में कई ऐसे विजुअल अपडेट्स दिए गए हैं जो इसकी रोड प्रेजेंस को बेहतर बनाते हैं। इसमें रूफ रेल्स, क्वाड-बीम LED हेडलैंप्स, साथ ही रियर वाइपर और वॉशर जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो अब तक इस प्राइस पॉइंट पर आसानी से नहीं मिलते थे।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Venue

Hyundai Venue

₹ 7.9 - 15.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue N Line

Hyundai Venue N Line

₹ 10.55 - 15.48 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Urban Cruiser Taisor

Toyota Urban Cruiser Taisor

₹ 7.76 - 13.06 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Sonet

Kia Sonet

₹ 7.3 - 14.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen Basalt X

Citroen Basalt X

₹ 7.95 - 13.11 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Bolero Neo Plus

Mahindra Bolero Neo Plus

₹ 11.41 - 12.51 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

धांसू फीचर्स से लैस है एसयूवी

केबिन के अंदर भी हुंडई ने कम्फर्ट और कंवीनियंस पर खास ध्यान दिया है। बता दें कि 2026 हुंडई वेन्यू HX5+ में वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर दिया गया है जिससे केबल्स की झंझट खत्म हो जाती है। इसके अलावा, ड्राइवर के लिए स्टोरेज के साथ आर्मरेस्ट जोड़ा गया है, जिससे लंबी ड्राइव में आराम बढ़ता है। रियर सीट पर बैठने वालों के लिए रियर विंडो सनशेड दिया गया है, जो खासकर गर्म मौसम में काफी काम का फीचर साबित होता है।

जबरदस्त है एसयूवी की डिमांड

बता दें कि HX5+ के साथ-साथ हुंडई ने वेन्यू के मौजूदा HX4 वैरिएंट को भी अपडेट किया है। इसमें अब ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट फीचर जोड़ा गया है। यह नया वैरिएंट ऐसे समय में आया है जब नई जनरेशन वेन्यू को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी के मुताबिक, नवंबर 2025 में लॉन्च के बाद से इस सब-4 मीटर SUV को 50,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं। इस मौके पर हुंडई के एमडी और सीईओ तरुण गर्ग ने कहा कि HX5+ वैरिएंट ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वैल्यू को और बढ़ाएगा।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।