कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV पर आया ₹75000 का डिस्काउंट, अब मचेगी खरीदने की लूट!

लाइव हिन्दुस्तान
share

अप्रैल की तुलना में कंपनी ने इसका डिस्काउंट 5,000 रुपए बढ़ा दिया है। वेन्यू के लोअर वैरिएंट पर 65,000 रुपए की छूट मिल रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 7.94 लाख से 13.97 लाख रुपए तक हैं।

Hyundai Venue discounts Rs 75,000 in May 2025
Hyundai Venue
केवल
₹10,400/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

हुंडई के लिए उसके SUV सेगमेंट की कार शानदार सेल्स के साथ आगे बढ़ रही है। क्रेटा के बाद वेन्यू कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। ऐसे में कंपनी इसकी सेल्स को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। दरअसल, इस महीने इस SUV पर 75,000 रुपए तक के बेनिफिट्स दे रही है। अप्रैल की तुलना में कंपनी ने इसका डिस्काउंट 5,000 रुपए बढ़ा दिया है। वेन्यू के लोअर वैरिएंट पर 65,000 रुपए की छूट मिल रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 7.94 लाख से 13.97 लाख रुपए तक हैं। बाजार में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, महिंद्रा XUV 3XO और मारुति फ्रोंक्स के साथ होता है।

हुंडई वेन्यू के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इस वैरिएंट में 1.2 लीटर का कप्पा (Kappa) पेट्रोल इंजन दिया है, जिसे मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसमें स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ, LED DRLs, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करने के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इसमें ऐसे कई फीचर्स मिलेंगे।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Venue

Hyundai Venue

₹ 7.94 - 13.62 लाख

EMI केवल₹10,400/ माह
अपनी EMI जानें

कंपनी ने इस वैरिएंट में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा है। राइडर्स की सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, TPMS हाईलाइन, ऑटोमैटिक हेडलैंप, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC) और रियर कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे।

इस SUV में कलर TFT मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (MID) के साथ डिजिटल क्लस्टर भी है, जो सटीक और सुलभ जानकारी के साथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बढ़ाता है। कंपनी ने इसकी कीमत 9,99,900 रुपए तय की है। इतने शानदार फीचर्स के साथ ये SUV अपने सेगमेंट में कॉम्पटीटर मॉडल को पीछे छोड़ सकती है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV पर आया ₹75000 का डिस्काउंट