Hindi Newsऑटो न्यूज़Hyundai Venue diesel accounts for 20 percent of compact SUVs sales, check all details
बजट SUV हुंडई वेन्यू के इस वैरिएंट पर टूटे लोग, 20% ग्राहकों ने सिर्फ ये वर्जन चुना; पेट्रोल मॉडल से सस्ता पड़ रहा

बजट SUV हुंडई वेन्यू के इस वैरिएंट पर टूटे लोग, 20% ग्राहकों ने सिर्फ ये वर्जन चुना; पेट्रोल मॉडल से सस्ता पड़ रहा

संक्षेप:

बजट SUV हुंडई वेन्यू की डिमांड मार्केट में बढ़ती जा रही है। इसके डीजल-ऑटोमैटिक वैरिएंट को 20% ग्राहकों ने खरीदा है। इस वैरिएंट को चलाने में डीजल का खर्च आएगा, जिसकी लागत पेट्रोल वैरिएंट के मुकाबले थोड़ी कम होगी। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं। 

Nov 06, 2025 04:08 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

भारत के कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में पेट्रोल इंजन का दबदबा तो बरकरार है, लेकिन हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) के डीजल वैरिएंट ने एक बार फिर अपनी खास पहचान बना ली है। कंपनी के मुताबिक, अब तक बिके कुल वेन्यू मॉडलों में करीब 20 फीसदी सेल्स सिर्फ डीजल इंजन से आई हैं, जो इस सेगमेंट के लिए एक मजबूत आंकड़ा माना जा रहा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:हुंडई ने ₹7.89 लाख में लॉन्च की नई वेन्यू, कंपनी ने क्रेटा वाले सारे फीचर भर दिए

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Urban Cruiser Taisor

Toyota Urban Cruiser Taisor

₹ 7.76 - 13.06 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Sonet

Kia Sonet

₹ 7.3 - 14.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Syros

Kia Syros

₹ 9 - 17.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen Basalt X

Citroen Basalt X

₹ 7.95 - 13.11 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Bolero Neo Plus

Mahindra Bolero Neo Plus

₹ 11.41 - 12.51 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen Aircross X

Citroen Aircross X

₹ 8.29 - 13.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

डीजल-ऑटोमैटिक ने बदली कहानी

पहली जेनरेशन की हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) में सिर्फ डीजल-मैन्युअल गियरबॉक्स का ऑप्शन था। लेकिन, नई वेन्यू (Venue) के साथ कंपनी ने पहली बार डीजल-ऑटोमैटिक वैरिएंट पेश किया है, जो अब ग्राहकों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है।

नई वेन्यू (Venue) में 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो अब HX5 (11.58 लाख) और HX10 (15.51 लाख) ट्रिम्स में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ भी मिलता है। हुंडई को उम्मीद है कि इससे आने वाले महीनों में डीजल वर्जन की हिस्सेदारी और 10% तक बढ़ सकती है।

7 लाख यूनिट का बड़ा माइलस्टोन

हुंडई वेन्यू ने सितंबर 2025 की शुरुआत में ही 7 लाख यूनिट्स सेल्स का माइलस्टोन पार कर लिया है। इनमें से लगभग 1.4 लाख यूनिट्स डीजल वर्जन की रही हैं, जबकि बाकी 5.6 लाख यूनिट्स पेट्रोल और टर्बो-पेट्रोल इंजन से जुड़ी हैं। यह आंकड़ा साबित करता है कि डीजल इंजन की डिमांड अब भी खत्म नहीं हुई है, खासकर उन ग्राहकों के बीच जो बेहतर माइलेज और टॉर्क की तलाश में रहते हैं।

पेट्रोल बनाम डीजल मुकाबला

जहां हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) की पेट्रोल:डीजल सेल्स का अनुपात 80:20 है, वहीं महिंद्रा XUV 3XO (Mahindra XUV 3XO) का अनुपात 70:30 के करीब है, यानी पेट्रोल की हिस्सेदारी थोड़ी ज्यादा, लेकिन डीजल की पकड़ अभी भी मजबूत बनी हुई है।

CNG वैरिएंट की उम्मीद नहीं

हुंडई ने साफ किया है कि वेन्यू (Venue) का CNG वर्जन फिलहाल नहीं आएगा। कंपनी अपने छोटे मॉडलों जैसे ग्रैंड i10 नियोस, एक्सटर (Exter) और ऑरा (Aura) में CNG दे रही है, लेकिन वेन्यू (Venue) को सिर्फ पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन तक ही सीमित रखा जाएगा।

वहीं, इसके कई रायवल मॉडल जैसे मारुति फ्रोंक्स (Maruti Fronx), ब्रेजा (Brezza), टोयोटा टेजर (Toyota Taisor) और टाटा नेक्सन (Tata Nexon) पहले से CNG वैरिएंट में मौजूद हैं। खास बात यह है कि टाटा नेक्सन (Tata Nexon) देश की एकमात्र कॉम्पैक्ट SUV है, जिसमें पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों विकल्प उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें:हुंडई ने ₹7.89 लाख में लॉन्च की नई वेन्यू, कंपनी ने क्रेटा वाले सारे फीचर भर दिए

हुंडई वेन्यू डीजल ने दिखा दिया है कि सही पावरट्रेन और ट्रांसमिशन कॉम्बिनेशन के साथ ग्राहकों को अब भी डीजल का भरोसा पसंद है। 7 लाख यूनिट्स की सफलता और डीजल की 20% हिस्सेदारी साबित करती है कि कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में वेन्यू (Venue) का जलवा जारी है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।