Hindi Newsऑटो न्यूज़Hyundai Venue CSD Prices December 2025
एक झटके में वेन्यू पर ₹2 लाख का टैक्स हो गया खत्म! कीमत घटकर सिर्फ इतनी रह गई, दिसंबर तक ऑफर

एक झटके में वेन्यू पर ₹2 लाख का टैक्स हो गया खत्म! कीमत घटकर सिर्फ इतनी रह गई, दिसंबर तक ऑफर

संक्षेप:

हुंडई मोटर्स इंडिया के पोर्टफोलियो में वेन्यू सबसे पॉपुलर सेडान है। क्रेटा के बाद ये कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। नए GST के बाद इसकी कीमत में 10% की टैक्स कटौती भी हुई है। वहीं, नए GST का असर आर्मी कैंटीन पर मिलने वाली कारों पर भी पड़ा है। 

Dec 23, 2025 09:44 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

हुंडई मोटर्स इंडिया के पोर्टफोलियो में वेन्यू सबसे पॉपुलर सेडान है। क्रेटा के बाद ये कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। नए GST के बाद इसकी कीमत में 10% की टैक्स कटौती भी हुई है। वहीं, नए GST का असर आर्मी कैंटीन पर मिलने वाली कारों पर भी पड़ा है। दरअसल, कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर जवानों से 18% की जगह सिर्फ 14% GST ही लिया जाता है। Cars24 के मुताबिक, हुंडई वेन्यू की CSD पर शुरुआती कीमत सिर्फ 6.37 लाख रुपए है। जबकि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.90 लाख रुपए है। यानी यहां पर ये 1.53 लाख रुपए सस्ती है। वहीं, वैरिएंट के आधार पर करीब 2 लाख रुपए तक का टैक्स बचाया जा सकता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) पर वेन्यू की कीमतों के बारे में जानने से पहले CSD के बारे में समझते हैं। दरअसल, CSD रक्षा मंत्रालय के तहत भारत सरकार का एकमात्र स्वामित्व वाला उद्यम है। भारत में अहमदाबाद, बागडोगरा, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों में 34 CSD डिपो हैं। यह भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा संचालित है। भारतीय आबादी के एक चुनिंदा हिस्से को भोजन, चिकित्सा वस्तुओं, घरेलू आवश्यकताओं और यहां तक ​​कि कारों को अफॉर्डेबल कीमतों के साथ बेचते हैं। CSD से कार खरीदने के लिए एलिजेबल ग्राहकों में सर्विंग और रिटायर्ड सशस्त्र बल कर्मी, सैन्य कर्मियों की विधवाएं और भूतपूर्व सैनिक और डिफेंस सिविलियन शामिल हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Venue

Hyundai Venue

₹ 7.9 - 15.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue N Line

Hyundai Venue N Line

₹ 10.55 - 15.48 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Urban Cruiser Taisor

Toyota Urban Cruiser Taisor

₹ 7.76 - 13.06 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda WR-V 2026

Honda WR-V 2026

₹ 8 - 10 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Sonet

Kia Sonet

₹ 7.3 - 14.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen Basalt X

Citroen Basalt X

₹ 7.95 - 13.11 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
हुंडई ऑरा की CSD और एक्स-शोरूम कीमतें
वैरिएंटCSD प्राइस
वेन्यू 1.2L E₹6.37 लाख
वेन्यू 1.2 S₹7.47 लाख
वेन्यू 1.2 S ऑप्शन₹7.91 लाख
वेन्यू 1.0 S प्लस₹8.81 लाख
वेन्यू 1.0 Sx₹9.08 लाख

हुंडई वेन्यू के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इसमें मल्टी इंजन ऑप्शन मिलते हैं। जिन्हें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसके 1.2-लीटर पेट्रोल मैनुअल का माइलेज 17.52 km/l, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल iMT का माइलेज18.07 km/l, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल DCT (ऑटोमैटिक) का माइलेज 18.31 km/l और 1.5-लीटर डीजल मैनुअल का माइलेज 23.4 km/l है।

ये भी पढ़ें:धड़ाधड़ बिकने वाली हुंडई ऑरा हुई टैक्स फ्री! लोगों को मिल रहा ‌₹90000 का फायदा

इसमें स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ, LED DRLs, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करने के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इसमें सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा है। राइडर्स की सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, TPMS हाईलाइन, ऑटोमैटिक हेडलैंप, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC) और रियर कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे।

ये भी पढ़ें:हुंडई की सबसे सस्ती कार हुई GST फ्री! टैक्स के ‌₹90000 बच रहे

इस SUV में कलर TFT मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (MID) के साथ डिजिटल क्लस्टर भी है, जो सटीक और सुलभ जानकारी के साथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बढ़ाता है। अपने सेगमेंट में वेन्यू का सीधा मुकाबला, किआ सोनेट, मारुति ब्रेजा, स्कोडा काइलक, महिंद्रा XUV 3XO जैसे मॉडल से होता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।