Hindi Newsऑटो न्यूज़Hyundai Venue Clocks 32,000 Bookings Within 1 Month Of Launch, check all details
लॉन्च होते ही छा गई ये बजट SUV, 1 महीने में ही 32,000 लोगों में खरीदा; ग्राहकों में जबरदस्त क्रेज

लॉन्च होते ही छा गई ये बजट SUV, 1 महीने में ही 32,000 लोगों में खरीदा; ग्राहकों में जबरदस्त क्रेज

संक्षेप:

भारतीय बाजार में नई हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) का जलवा है। नई हुंडई वेन्यू ने लॉन्च के 1 महीने में ही 32,000 बुकिंग हासिल की है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Dec 02, 2025 07:28 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

हुंडई (Hyundai) ने पिछले महीने भारत में अपनी नई जेनरेशन वेन्यू (Venue) लॉन्च की थी, जिसका अभी मार्केट में जलवा है। लॉन्च के महज एक महीने के अंदर कंपनी को 32,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि नए मॉडल को लेकर ग्राहकों में कितना जबरदस्त उत्साह है। हुंडई (Hyundai) ने नई वेन्यू (Venue) की शुरुआती कीमत 7.90 लाख (एक्स-शोरूम) रखी थी। कीमत और फीचर्स के कॉम्बिनेशन ने इसे लॉन्च के साथ ही लोगों की फेवरेट बना दिया। आइए जरा विस्तार से इसकी खासियत जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:कुछ घंटे में खत्म हो जाएगा मारुति की पहली इलेक्ट्रिक ई विटारा SUV का इंतजार

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Venue

Hyundai Venue

₹ 7.9 - 15.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Urban Cruiser Taisor

Toyota Urban Cruiser Taisor

₹ 7.76 - 13.06 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue N Line

Hyundai Venue N Line

₹ 10.55 - 15.48 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Leapmotor T03

Leapmotor T03

₹ 8 - 12 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Sonet

Kia Sonet

₹ 7.3 - 14.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Syros

Kia Syros

₹ 9 - 17.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

नई वेन्यू (Venue) कितनी बदल गई?

नई जेनरेशन हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) अपने पुराने मॉडल से काफी ज्यादा अलग और एडवांस्ड हो गई है। SUV अब ज्यादा बड़ी, ज्यादा स्टाइलिश और ज्यादा प्रीमियम हो गई है। वेन्यू (Venue) के नए डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 3,995mm, चौड़ाई 1,800mm और ऊंचाई 1,665mm है। इसके व्हीलबेस की बात करें तो इसमें 2,520mm का व्हीलबेस मिल जाता है। SUV 30mm ज्यादा चौड़ी और 20mm ज्यादा बड़े व्हीलबेस के साथ आई है, जिससे कैबिन में स्पेस काफी बढ़ गया है।

डिजाइन: अब और भी बोल्ड और प्रीमियम

नई वेन्यू (Venue) का लुक काफी हाई-एंड और मॉडर्न हो गया है। कई डिजाइन एलिमेंट बड़े SUVs जैसे अल्काजार (Alcazar) और एक्सटर (Exter) से इंस्पायर्ड हैं। इसके एक्सटीरियर डिजाइन हाइलाइट्स की बात करें तो इसमें बिग रेडिएटर ग्रिल, पतले क्वॉड-बीन LED हेडलैम्प, ट्विन-हॉर्न LED DRLs, मस्क्यूलर व्हील आर्च, ब्रिज-टाइप रूफ रेल, रियर पर हॉरिजन LED पोजिशनिंग लैम्प, गिलास के अंदर लगा ‘वेन्यू’ एमब्लेम मिलता है। लुक के मामले में यह SUV सड़क पर आसानी से अपनी मौजूदगी दर्ज कराती है।

इंटीरियर: अब तक की सबसे प्रीमियम वेन्यू

हुंडई (Hyundai) ने इस बार इसका इंटीरियर भी पूरी तरह से नया बना दिया है। इसमें डुअल-टोन डार्क नेवी + डव ग्रे (Dark Navy + Dove Grey) थीम मिलती है। इसमें लेदरेट सीट्स और फ्लोटिंग कॉफी-टेबल स्टाइल सेंटर कंसोल इसे काफी लग्जरी फील देती है।

नई वेन्यू की टॉप प्रीमियम फीचर्स

नई वेन्यू के टॉप प्रीमियम फीचर्स की बात करें तो इसमें 12.3-इंच + 12.3-इंच का बड़ा कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जर, इलेक्ट्रिक 4-वे एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, एम्बिएंट लाइटिंग मिलती है। इस सेगमेंट में इतने एडवांस्ड फीचर्स देना वेन्यू (Venue) को और भी खास बनाता है।

इंजन: पुराने इंजन लेकिन नए विकल्प

नई वेन्यू (Venue) में वही तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं, लेकिन अब ट्रांसमिशन में बड़ा अपडेट जोड़ा गया है। इसमें मिलने वाले इंजन विकल्प की बात करें तो इसमें 1.2L पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 82bhp की पावर और 114 Nm (5-स्पीड MT) का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा इसमें 1.0L टर्बो-पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन ऑप्शन मिलता है। अब डीजल इंजन में भी 6- स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक मिल रहा है, जो बड़ा बदलाव है।

इंजन1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल1-लीटर टर्बो पेट्रोल1.5-लीटर डीजल
ट्रांसमिशन5-स्पीड मैनुअल6-स्पीड मैनुअल/7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक6-स्पीड मैनुअल/ 6-स्पीड टॉर्क कंवर्टर ऑटोमैटिक (न्यू)
पावर82 bhp118 bhp115 bhp
टॉर्क114 NM172 NM250 NM
माइलेज18.05kmpl18.74 kmpl (MT) / 20 kmpl (AT)20.99 kmpl (MT) / 17.9 kmpl (AT)
ये भी पढ़ें:डेब्यू से ठीक पहले पहली बार जारी हुआ नई किआ सेल्टोस का टीजर
Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।