
6 एयरबैग की सेफ्टी, 23Km का माइलेज, कीमत ₹8 लाख से कम; इस SUV पर आया ₹85000 का डिस्काउंट
हुंडई इंडिया ने अगस्त 2025 के लिए अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का अनाउंसमेंट कर दिया है। कंपनी इस महीने रक्षाबंधन के मौके पर अपनी कारों पर फेस्टिव डिस्काउंट भी दे रही है। हालांकि, ये डिस्काउंट डीलर्स की तरफ से दिया जा रहा है।
हुंडई इंडिया ने अगस्त 2025 के लिए अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का अनाउंसमेंट कर दिया है। कंपनी इस महीने रक्षाबंधन के मौके पर अपनी कारों पर फेस्टिव डिस्काउंट भी दे रही है। हालांकि, ये डिस्काउंट डीलर्स की तरफ से दिया जा रहा है। इस महीने आप इस कॉम्पैक्ट SUV को खरीदते हैं तब आपको 85,000 रुपए का डिस्काउंट मिलने वाला है। कंपनी इस कार पर पिछले महीने यानी जून में भी इतना ही डिस्काउंट दे रही थी। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 7.94 लाख से 13.53 लाख रुपए तक हैं।
हुंडई वेन्यू के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इसमें मल्टी इंजन ऑप्शन मिलते हैं। जिन्हें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसके 1.2-लीटर पेट्रोल मैनुअल का माइलेज 17.52 km/l, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल iMT का माइलेज18.07 km/l, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल DCT (ऑटोमैटिक) का माइलेज 18.31 km/l और 1.5-लीटर डीजल मैनुअल का माइलेज 23.4 km/l है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Venue
₹ 7.94 - 13.62 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Bolero Neo
₹ 9.97 - 12.18 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Bolero
₹ 9.81 - 10.93 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Nissan Magnite
₹ 6.14 - 11.76 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kylaq
₹ 8.25 - 13.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue N Line
₹ 12.15 - 13.97 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इसमें स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ, LED DRLs, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करने के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इसमें सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा है। राइडर्स की सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, TPMS हाईलाइन, ऑटोमैटिक हेडलैंप, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC) और रियर कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे।
इस SUV में कलर TFT मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (MID) के साथ डिजिटल क्लस्टर भी है, जो सटीक और सुलभ जानकारी के साथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बढ़ाता है। अपने सेगमेंट में वेन्यू का सीधा मुकाबला, किआ सोनेट, मारुति ब्रेजा, स्कोडा काइलक, महिंद्रा XUV 3XO जैसे मॉडल से होता है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




