Hindi Newsऑटो न्यूज़Hyundai Venue available with Rs 1.73 lakh discount
4 नवंबर को लॉन्च होगा इस SUV का नया मॉडल, अभी कंपनी दे रही पूरे ₹1.73 लाख का डिस्काउंट; जानिए नाम

4 नवंबर को लॉन्च होगा इस SUV का नया मॉडल, अभी कंपनी दे रही पूरे ₹1.73 लाख का डिस्काउंट; जानिए नाम

संक्षेप: कम बजट में इसे खरीदना चाहते हैं उनके लिए ये कटौती शानदार मौका है। विश्वसनीयता, ड्राइविंग और अपनी कैटेगरी के फीचर्स के मामले में मौजूदा वेन्यू एक परखी हुई कार है। यहां तक कि अब रेंज-टॉपिंग ट्रिम्स की कीमतें भी काफी कम हैं, इसलिए यह उन खरीदारों की पहुंच में है जो पहले अपनी जेब ढीली कर रहे होते।

Tue, 21 Oct 2025 04:51 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

हुंडई अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV वेन्यू पर कुछ शानदार डिस्काउंट दे रही है। GST 2.0 के चलते ₹1.23 लाख की कीमत में कटौती और ₹50,000 के त्योहारी डिस्काउंट के साथ कुल लाभ ₹1.73 लाख हो गया है। कॉम्पैक्ट SUV की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह रकम बेहद कम है। हांलाकि, इसमें एक पेंच ये है कि न्यू जनरेशन की हुंडई वेन्यू 4 नवंबर को लॉन्च हो रही है। ऐसे में इस डिस्काउंट का फायदा उठाने के चलते इसे खरीदन चाहिए या नहीं। बता दें अभी इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7,94,100 रुपए से घटकर 7,26,381 रुपए हो चुकी है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

जो कम बजट में इसे खरीदना चाहते हैं उनके लिए ये कटौती शानदार मौका है। विश्वसनीयता, ड्राइविंग और अपनी कैटेगरी के फीचर्स के मामले में मौजूदा वेन्यू एक परखी हुई कार है। यहां तक कि अब रेंज-टॉपिंग ट्रिम्स की कीमतें भी काफी कम हैं, इसलिए यह उन खरीदारों की पहुंच में है जो पहले अपनी जेब ढीली कर रहे होते। अगर आपको तुरंत कार चाहिए और पैसे का पूरा मूल्य चाहते हैं, तो ₹1.73 लाख तक की कुल छूट के साथ मौजूदा वेन्यू को मात देना मुश्किल है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Venue

Hyundai Venue

₹ 7.94 - 13.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kylaq

Skoda Kylaq

₹ 7.55 - 12.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Bolero Neo

Mahindra Bolero Neo

₹ 8.49 - 10.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue N Line

Hyundai Venue N Line

₹ 12.15 - 13.97 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.54 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 7.32 - 14.05 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

दक्षिण कोरिया में बिना किसी कवर के देखी जा चुकी नई वेन्यू में नया डिजाइन, ट्विन-स्क्रीन इंटीरियर और कई हाई-एंड टेक्नोलॉजी फीचर्स शामिल हैं। हालांकि, यह बेहतर लुक, आधुनिक इंटीरियर और शायद बेहतर सुरक्षा व इंफोटेनमेंट कंपोनेंट्स का वादा करती है, लेकिन ये फीचर्स मौजूदा अफॉर्डेबल कीमतों की तुलना में इसकी कीमत को बढ़ा सकती हैं। शुरुआती खबरों के अनुसार, नई वेन्यू के निचले ट्रिम भी मौजूदा मॉडल से थोड़े महंगे हो सकते हैं। हालांकि, यह टाटा नेक्सन, मारुति सुजुकी ब्रेजा और किआ सोनेट जैसे कॉम्पटीटर्स के सामने अपनी जगह बनाए रखेगी।

ये भी पढ़ें:इस कार को यूरो NCAP में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, भारत में होने वाली है लॉन्च

हुंडई वेन्यू के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इसमें मल्टी इंजन ऑप्शन मिलते हैं। जिन्हें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसके 1.2-लीटर पेट्रोल मैनुअल का माइलेज 17.52 km/l, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल iMT का माइलेज18.07 km/l, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल DCT (ऑटोमैटिक) का माइलेज 18.31 km/l और 1.5-लीटर डीजल मैनुअल का माइलेज 23.4 km/l है।

ये भी पढ़ें:दुनियाभर में बढ़ रहा इस कंपनी का दबदबा, सेफ कारों पर फिदा हो रहे ग्राहक

इसमें स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ, LED DRLs, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करने के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इसमें सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा है। राइडर्स की सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, TPMS हाईलाइन, ऑटोमैटिक हेडलैंप, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC) और रियर कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे।

इस SUV में कलर TFT मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (MID) के साथ डिजिटल क्लस्टर भी है, जो सटीक और सुलभ जानकारी के साथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बढ़ाता है। अपने सेगमेंट में वेन्यू का सीधा मुकाबला, किआ सोनेट, मारुति ब्रेजा, स्कोडा काइलक, महिंद्रा XUV 3XO जैसे मॉडल से होता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।