Hindi Newsऑटो न्यूज़Hyundai Venue and Venue N Line Price Hiked, check all details
महंगी हुई हुंडई की ये बजट SUV, अब सीधे ₹20,000 तक ज्यादा लगेंगे; इस वैरिएंट की प्राइस जस की तस

महंगी हुई हुंडई की ये बजट SUV, अब सीधे ₹20,000 तक ज्यादा लगेंगे; इस वैरिएंट की प्राइस जस की तस

संक्षेप:

हुंडई की बजट SUV वेन्यू अब महंगी हो गई है। कंपनी ने इसकी कीमतों में सीधे 20,000 तक की बढ़ोतरी की है। आइए इसकी वैरिएंट-वाइस कीमतों की डिटेल्स जानते हैं।

Jan 19, 2026 10:01 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

हुंडई (Hyundai) ने हाल ही में लॉन्च की गई न्यू-जेनरेशन वेन्यू (Venue) और वेन्यू N-लाइन (Venue N Line) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। यह इस कॉम्पैक्ट SUV रेंज की पहली प्राइस हाइक है, जिसमें लगभग सभी वैरिएंट्स प्रभावित हुए हैं। हालांकि, अच्छी बात यह है कि टॉप-एंड HX10 वैरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:मारुति सुजुकी का मेगा प्लान, गुजरात में 35000 करोड़ के निवेश से बनेगा कार प्लांट

हुंडई वेन्यू की कीमतें क्यों बढ़ीं?

ऑटो इंडस्ट्री में बढ़ती इनपुट कॉस्ट, मैन्युफैक्चरिंग खर्च और सप्लाई-चेन से जुड़े दबाव के चलते ज्यादातर कार कंपनियां कीमतें बढ़ा रही हैं। हुंडई (Hyundai) ने भी इसी कड़ी में वेन्यू (Venue) रेंज की कीमतों में संशोधन किया है।

कितनी बढ़ीं वेन्यू (Venue) की वैरिएंट-वाइज कीमतें?

स्टैंडर्ड वेन्यू (Venue) के बेस और अपर वैरिएंट्स की कीमतों में 10,000 तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, मिड-स्पेक HX5 वैरिएंट की कीमतें 15,000 रुपये से 20,000 तक बढ़ी हैं। इसके अलावा HX10 (टॉप वैरिएंट) की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

हुंडई वेन्यू-N (Venue-N) लाइन भी हुई महंगी

स्पोर्टी अवतार में आने वाली हुंडई वेन्यू-N लाइन (Hyundai Venue N Line) के सभी वैरिएंट की कीमतों में सीधी 10,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी N6 और N10 दोनों वैरिएंट्स पर लागू होती है।

इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं

कीमतें बढ़ने के बावजूद मैकेनिकल सेट-अप में कोई बदलाव नहीं किया गया है।हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) इंजन ऑप्शन की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल ऑप्शन मिलता है।

हुंडई वेन्यू-N लाइन

हुंडई वेन्यू-N लाइन (Hyundai Venue N Line) सिर्फ 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसमें मैनुअल और DCT गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है।

नई कीमतें क्या हैं?

हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) की कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है और 15.69 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। वहीं, हुंडई वेन्यू N लाइन (Hyundai Venue N Line) की कीमतें 10.65 लाख से शुरू (एक्स-शोरूम) होती हैं।

ये भी पढ़ें:मारुति सुजुकी का मेगा प्लान, गुजरात में 35000 करोड़ के निवेश से बनेगा कार प्लांट

क्या वेन्यू अब भी एक अच्छा विकल्प?

कीमतों में हल्की बढ़ोतरी के बावजूद वेन्यू (Hyundai Venue) अपनी फीचर्स लिस्ट, इंजन विकल्प और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू के चलते कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनी हुई है। खासकर HX10 वैरिएंट की कीमत जस-की-तस रहना ग्राहकों के लिए राहत की खबर है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।