
अब 9 लोगों के बैठने वाली इलेक्ट्रिक कार ला रही हुंडई, फुल चार्ज पर 400 km दौड़ेगी; जानिए कब शुरू होगी बिक्री
हुंडई ने ब्रुसेल्स मोटर शो में अपनी मोस्ट-अवेटेड एमपीवी स्टारिया इलेक्ट्रिक (Staria Electric) से पर्दा उठा दिया है। हुंडई स्टारिया इलेक्ट्रिक ग्राहकों के लिए 7-सीटर और 9-सीटर ऑप्शन में मौजूद होंगी।
हुंडई मोटर कंपनी ने ब्रुसेल्स मोटर शो में अपनी नई स्टारिया इलेक्ट्रिक (Staria Electric) से पर्दा उठा दिया है। हुंडई स्टारिया इलेक्ट्रिक 7-सीटर और 9-सीटर ऑप्शन में मौजूद होंगी। इस इलेक्ट्रिक MPV के साथ हुंडई साफ संकेत दे रही है कि वह बड़े साइज की इलेक्ट्रिक गाड़ियों को ज्यादा प्रैक्टिकल और आम ग्राहकों के लिए आसान बनाना चाहती है। खासकर उन बाजारों में, जहां MPV आज भी फैमिली और रोजमर्रा के सफर के लिए पहली पसंद मानी जाती हैं। आइए जानते हैं पूरी खबरे के बारे में विस्तार से।






कुछ ऐसा है पावरट्रेन
परफॉर्मेंस की बात करें तो स्टारिया इलेक्ट्रिक में एक इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है जो 218bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह पावर सीधे फ्रंट व्हील्स तक पहुंचती है। कंपनी के अनुसार, इसका इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन खास तौर पर स्मूद और साइलेंट ड्राइव के लिए ट्यून किया गया। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका 800-वोल्ट इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर जिसकी मदद से फास्ट चार्जिंग के दौरान हीट कम होती है और बैटरी की एफिशिएंसी बनी रहती है। बता दें कि DC फास्ट चार्जर से इसे सिर्फ 20 मिनट में 10 से 80 पर्सेंट तक चार्ज किया जा सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

BMW iX1 LWB
₹ 49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BYD Sealion 7
₹ 48.9 - 54.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF8
₹ 40 - 50 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Ioniq 5
₹ 46.05 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volvo EX40
₹ 56.1 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
400 किमी तक मिलेगा रेंज
डेली यूज को ध्यान में रखते हुए इसमें 11 kW AC चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है जिससे घर या ऑफिस में चार्ज करना आसान हो जाता है। हुंडई का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर स्टारिया इलेक्ट्रिक करीब 400 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म की वजह से इसका केबिन पूरी तरह फ्लैट फ्लोर के साथ आता है जिससे अंदर काफी खुलापन महसूस होता है। बड़ी खिड़कियां, नीचे की बेल्टलाइन और ऊंची रूफ के चलते केबिन में भरपूर रोशनी आती है और सफर के दौरान लाउंज जैसा आरामदायक माहौल बनता है।
कब शुरू होगी बिक्री
स्टारिया इलेक्ट्रिक को दो ऑप्शन्स में उतारा जाएगा। 7-सीटर लग्जरी वर्जन प्राइवेट और लाइफस्टाइल ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जबकि 9-सीटर वैगन वर्जन बड़े परिवारों, ग्रुप ट्रैवल और शटल सर्विस के लिए होगा। दोनों ही वर्जन में स्लाइडिंग डोर्स, बड़ा टेलगेट और जरूरत के हिसाब से बदलने वाला कार्गो स्पेस मिलेगा। इसका प्रोडक्शन साउथ कोरिया के उल्सान प्लांट में होगा और बिक्री 2026 की पहली छमाही में पहले कोरिया और यूरोप में शुरू की जाएगी।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




