
हुंडई की जिस SUV को सेफ्टी में 5-स्टार उसे बीते महीने सिर्फ 6 लोगों ने खरीदा; 93% घट गई बिक्री
हुंडई टक्सन (Hyundai Tucson) को बीते महीने यानी नवंबर, 2025 में सिर्फ 6 ग्राहक नसीब हुए। इस दौरान सालाना आधार पर हुंडई टक्सन की बिक्री में 93 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यह आकड़ा 84 यूनिट था।
एक तरफ हुंडई की पॉपुलर एसयूवी क्रेटा की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। बता दें कि बीते महीने यानी नवंबर, 2025 में हुंडई क्रेटा को 17,000 से ज्यादा ग्राहक मिले। हालांकि, इसी दौरान कंपनी की दमदार एसयूवी टक्सन बिक्री में फिसड्डी साबित हुई। बता दें कि बीते महीने हुंडई टक्सन (Hyundai Tucson) को सिर्फ 6 ग्राहक नसीब हुए। इस दौरान सालाना आधार पर हुंडई टक्सन की बिक्री में 93 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यह आकड़ा 84 यूनिट था। आइए जानते हैं हुंडई टक्सन के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।






बोल्ड और फ्यूचरिस्टिक है डिजाइन
हुंडई टक्सन एक प्रीमियम मिड-साइज SUV है जो अपने बोल्ड और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के लिए जानी जाती है। इसके फ्रंट में पैरामीट्रिक ज्वेल पैटर्न वाली बड़ी ग्रिल दी गई है जिसमें इंटीग्रेटेड LED DRLs काफी अट्रैक्टिव लगती हैं। वहीं, शार्प LED हेडलैंप, स्कल्प्टेड बॉडी लाइन्स और डायमंड-कट अलॉय व्हील्स इसे सड़क पर दमदार मौजूदगी देते हैं। पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स और क्लीन डिजाइन इसे और प्रीमियम बनाते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Fortuner
₹ 33.65 - 48.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BYD eMAX 7
₹ 26.9 - 29.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Invicto
₹ 25.51 - 29.22 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BYD Atto 3
₹ 24.99 - 33.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
दमदार है फीचर्स
केबिन की बात करें तो इसमें डुअल 10.25-इंच की स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और प्रीमियम अपहोल्स्ट्री मिलती है, जो इसे टेक-लोडेड SUV बनाती है। भारत में हुंडई टक्सन की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 29 लाख रुपये से शुरू होकर 36 लाख रुपये तक जाती है। इस प्राइस रेंज में यह SUV जीप कंपास, सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस और स्कोडा कोडिएक जैसे प्रीमियम मॉडल्स को टक्कर देती है। हुंडई टक्सन ने Bharat NCAP (BNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है।
कुछ ऐसा है पावरट्रेन
पावरट्रेन के तौर पर हुंडई टक्सन में पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो करीब 156bhp की पावर और 192Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, 2.0-लीटर डीजल इंजन 186bhp की पावर और 416Nm का दमदार टॉर्क देता है। दोनों ही इंजन ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




