1 जून से हुंडई की कार खरीदना हो जाएगा महंगा, इस वजह से कीमतें बढ़ाई जाएंगी; इतने हजार का होगा इजाफा
हुंडई ने 27 मई की अपनी लेटेस्ट रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि मौजूदा बाजार स्थितियों और ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए, नई कीमतें अब 1 जून से लागू होंगी। कंपनी ने कहा कि कीमतों में यह बढ़ोतरी कमोडिटी की ज्यादा कीमतों, इनपुट खर्चों में बढ़ोतरी और ऑपरेशनल खर्चों में इजाफे के कारण हुई है।

हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने भी अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने का एलान कर दिया है। कंपनी ने कहा कि वलो 1 जून, 2026 से अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। यह बढ़ोतरी मॉडल और वैरिएंट के आधार पर 12,800 रुपए तक होगी। कंपनी ने इससे पहले अप्रैल में स्टॉक एक्सचेंजों को बताया था कि इनपुट और ऑपरेशनल खर्चों में बढ़ोतरी के कारण वो मई 2026 से अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में 1% तक की बढ़ोतरी करने की योजना बना रही है।
हुंडई ने 27 मई की अपनी लेटेस्ट रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि मौजूदा बाजार स्थितियों और ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए, नई कीमतें अब 1 जून से लागू होंगी। कंपनी ने कहा कि कीमतों में यह बढ़ोतरी कमोडिटी की ज्यादा कीमतों, इनपुट खर्चों में बढ़ोतरी और ऑपरेशनल खर्चों में इजाफे के कारण हुई है। हुंडई ने आगे कहा कि उसने ग्राहकों पर पड़ने वाले असर को कम करने की कोशिश की है, जबकि एक्स्ट्रा खर्चों का कुछ हिस्सा बाजार पर डाला है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hyundai i20
₹ 5.99 - 10.57 लाख
Hyundai Nexo
₹ 65 लाख से शुरू
Hyundai Venue
₹ 8 - 15.64 लाख
Hyundai Exter
₹ 5.8 - 9.57 लाख
Hyundai Bayon
₹ 8 - 14 लाख
Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख
फाइलिंग में यह भी कहा गया है कि कंपनी ग्राहकों पर पड़ने वाले असर को कम करने की कोशिश कर रही है, जबकि बढ़े हुए खर्चों का कुछ हिस्सा बाजार पर डाल रही है, जिसे उसने मामूली कीमत बढ़ोतरी बताया है।
मारुति कार भी महंगी होंगी
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया भी जून 2026 से अपने सभी व्हीकल की कीमतों में 30,000 रुपए तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने इसके पीछे बढ़ती इनपुट लागत और महंगाई से लगातार पड़ रहे दबाव का हवाला दिया है। कंपनी ने फाइलिंग में जानकारी देते हुए कहा था कि कीमतों में यह बदलाव सभी मॉडलों पर लागू होगा। हालांकि, प्राइस हाइक की लिमिट हर व्हीकल के हिसाब से अलग-अलग होगी। बता दें कि कई मारुति के पोर्टफोलियो में वैगनआर, स्विफ्ट, फ्रोंक्स, अर्टिगा, डिजायर जैसी कई नंबर-1 कार शामिल हैं।
कंपनी ने कहा कि वह लागत कम करने के अपने इंटरनली कुछ उपायों के जरिए बढ़ी हुई लागत के एक हिस्से को खुद उठाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अब वह इस बोझ का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालेगी। फाइलिंग में आगे कहा था कि अब तक, कंपनी लागत को अनुकूलित करने और अपने ग्राहकों पर पड़ने वाले असर को कम करने के प्रयास कर रही थी। हालांकि, अब यह जरूरी हो गया है कि बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा बाजार पर डाला जाए। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि ग्राहकों पर पड़ने वाला असर कम से कम हो।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


