
हुंडई ने दिया झटका! महंगी करने जा रही ऑरा, एक्सटर, वेन्यू, क्रेटा समेत सभी कारें, 1 जनवरी 26 से इतनी बढ़ जाएंगी कीमतें
इनपुट कॉस्ट बढ़ने के कारण हुंडई (Hyundai) की कारें 1 जनवरी 2026 से महंगी हो जाएंगी। ऐसे में अगर आप बजट के अंदर हुंडई (Hyundai) खरीदना चाहते हैं, तो जल्दी फैसला लेना समझदारी होगी।
अगर आप नए साल में हुंडई (Hyundai) की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। कोरियन ऑटो दिग्गज हुंडई (Hyundai Motor India) ने घोषणा की है कि वह 1 जनवरी 2026 से अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी के मुताबिक, यह बढ़ोतरी औसतन 0.6 प्रतिशत तक होगी और इसका असर हुंडई (Hyundai) के लगभग सभी मॉडलों पर पड़ेगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai i20
₹ 6.87 - 10.43 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
क्यों बढ़ा रही हुंडई (Hyundai) कारों की कीमत?
हुंडई (Hyundai) ने साफ किया है कि पिछले कुछ महीनों में कीमती धातुओं (Precious Metals) की लागत और अन्य इनपुट कॉस्ट बढ़ने वाला है। इसमें तेज बढ़ोतरी हुई है। इन बढ़ती लागतों की भरपाई के लिए कंपनी को कीमतें बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा है। हुंडई (Hyundai) का कहना है कि वह लगातार लागत को कंट्रोल करने की कोशिश करती है, लेकिन मौजूदा हालात में कुछ बोझ ग्राहकों तक पहुंचाना मजबूरी बन गया है।
कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
जानकारी के मुताबिक, औसतन 0.6% की बढ़ोतरी होगी। ये 1 जनवरी 2026 से लागू होगी। सभी मॉडलों पर वेटेड एवरेज के आधार पर असर पड़ेगा। हालांकि, कंपनी ने किसी एक खास मॉडल की बढ़ी हुई कीमत का खुलासा अभी नहीं किया है।
कौन-कौन सी कारें होंगी महंगी?
हुंडई (Hyundai) भारत में एंट्री-लेवल से लेकर लग्जरी EV तक बेचती है। इसमें ग्रैंड i10, ऑरा (Aura), एक्सटर (Exter), वेन्यू (Venue), क्रेटा (Creta), वरना (Verna), अल्काजार (Alcazar), टुक्सन (Tucson) और इलेक्ट्रिक SUV ऑयनिक 5 (Ioniq 5) शामिल है। इन सभी मॉडलों की कीमतें 1 जनवरी 2026 से बढ़ सकती हैं।
सिर्फ हुंडई ही नहीं, ये कंपनियां भी बढ़ा रहीं दाम
हुंडई (Hyundai) अकेली कंपनी नहीं है। नए साल की शुरुआत के साथ कई अन्य कार निर्माता भी प्राइस हाइक की तैयारी में हैं। रेनो (Renault), निसान (Nissan), मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz), BMW और JSW MG मोटर इंडिया भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इसका मतलब साफ है कि 2026 की शुरुआत में कार खरीदना थोड़ा महंगा हो सकता है।
ग्राहकों के लिए क्या है सही समय?
अगर आप हुंडई (Hyundai) की कोई कार खरीदने का सोच रहे हैं या नए साल से पहले डिलीवरी लेना चाहते हैं, तो दिसंबर 2025 तक बुकिंग करना फायदेमंद हो सकता है। साल के अंत में डिस्काउंट और पुरानी कीमतों का फायदा भी मिल सकता है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




