गजब की है Hyundai की नई एसयूवी, 37 इंच के टायर, ऑफ-रोडिंग के लिए बेस्ट

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

हुंडई ने अपनी नई SUV से पर्दा उठाया है। यह कंपनी की एक कॉन्सेप्ट SUV है। इसका नाम Hyundai Boulder Concept है। हुंडई से इस एसयूवी को 2026 न्यू यॉर्क इंटरनैशनल ऑटो शो में शोकेस किया।

गजब की है Hyundai की नई एसयूवी, 37 इंच के टायर, ऑफ-रोडिंग के लिए बेस्ट

हुंडई ने अपनी नई SUV से पर्दा उठाया है। यह कंपनी की एक कॉन्सेप्ट SUV है। इसका नाम Hyundai Boulder Concept है। हुंडई से इस एसयूवी को 2026 न्यू यॉर्क इंटरनैशनल ऑटो शो में शोकेस किया। फुल बॉक्सी डिजाइन और बॉडी-ऑन-फ्रेम आर्किटेक्चर वाली इस एसयूवी को देख कर साफी पता चल रहा है कि यह ऑफरोडिंग का असली मजा देगी। इसकी टक्कर मार्केट में पहले से मौजूद Jeep Wrangler Rubicon और Ford Bronco से होगी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कंपनी की 'आर्ट ऑफ स्टील' डिजाइन लैंग्वेज पर बनी एसयूवी

हुंडई बोल्डर का एक्सटीरियर लुक कंपनी की 'आर्ट ऑफ स्टील' डिजाइन लैंग्वेज पर बना है, जिससे यह एक रगेंड ऑफ-रोड एसयूवी लग रही है। बॉक्सी डिजाइन वाली एक कॉन्सेप्ट एसयूवी के फ्रंट में मस्कुलर बोनट और दो रो में पिल-शेप्ड ओपनिंग्स हैं। बोनट पर Morse कोड में 'H' लिखा है। इसमें कंपनी वर्टिकली फिटेड एलईडी हेडलाइट्स और दोनों साइड डीआरएल भी दे रही है। नीचे की तरफ, ऑफ-रोड स्पेसिफिकेशन वाला बम्पर और टो हुक दिया गया है। कुल मिलाकर कहा जाए, तो यह एसयूवी एक मजबूत गाड़ी लगती है, जो ऑफ-रोडिंग के शौकीनो को काफी पसंद आएगी।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai i20

Hyundai i20

₹ 5.99 - 10.57 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Baleno

Maruti Suzuki Baleno

₹ 5.99 - 9.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Glanza

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Swift

Maruti Suzuki Swift

₹ 5.79 - 8.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Altroz

Tata Altroz

₹ 6.89 - 11.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago NRG

Tata Tiago NRG

₹ 7.2 - 8.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai

37 इंच के बड़े मड-टेरेन टायर्स

इसमें 37 इंच के बड़े मड-टेरेन टायर्स लगे हैं। इसका एसयूवी का ग्राउंड क्लियरेंस भी जबर्दस्त है। साथ ही कंपनी ने इस एसयूवी को बेहतरीन अप्रोच और डिपार्चर ऐंगल दिया है। रियर में आपको टेलगेट पर माउंटेड फुल साइज स्पेयर वील देखने को मिलेगा। इंटीरियर की बात करें, तो बोल्डर कॉन्सेप्ट का केबिन यूटिलिटी थीम वाला है। हुंडई ने ग्रैब हैंडल और स्विचगियर जैसे हाई-कॉन्टैक्ट एरिया पर ड्यूरेबल मटेरियल का यूज किया है। एसयूवी में टच कंट्रोल के बजाय फिजिकल बटन और रोटरी नॉब को प्रायोरिटी दी गई है, जिससे खराब रास्तों पर भी इन बटन को आसानी से यूज किया जा सके।

विंडशील्ड जितनी लंबाई वाला हेड अप डिस्प्ले

एसयूवी की इंटीरियर बेज और ब्लैक कलर स्कीम वाला है। इसमें दो कलर वाला थ्री-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग वील भी दिया गया है। इसमें ऑफ-रोड मोड को एक्सेस करने के लिए रोटरी नॉब्स भी दिए गए हैं। विंडशील्ड की पूरी लंबाई में फैला हेड-अप डिस्प्ले भी है। सेंटर कंसोल में चार स्क्रीन हैं, जो ऑफ-रोड से जुड़ी जानकारी, नैविगेशन और मीडिया के साथ-साथ ऑफ-रोड हार्डवेयर कंट्रोल्स का ऐक्सेस देती हैं।

लॉन्च होने की उम्मीद कम

बोल्डर कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन मॉडल बनने की उम्मीद नहीं है, लेकिन इसका बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म एक पिकअप ट्रक की झलक दिखाता है, जो 2030 तक प्रोडक्शन में आ जाएगा। हुंडई का कहना है कि प्रोडक्शन मॉडल को अमेरिकी बाजार के लिए डिजाइन, डिवेलप और मैन्युफैक्चर किया जाएगा। अमेरिका में बॉडी-ऑन-फ्रेम ऑफ-रोडर एसयूवी की मांग अधिक है। भारतीय कार बाजार में इसके आने के बारे मे पक्के तौर पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि कंपनी ने 2030 तक भारत के लिए 'ऑफ-रोड कैपेबिलिटी' वाली एक दमदार मोनोकॉक एसयूवी के लॉन्च को कन्फर्म किया है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।