हुंडई जल्द ला रही है हाइब्रिड SUV की पूरी फौज, इनमें नई क्रेटा भी शामिल; जानिए कब देंगी दस्तक
भारतीय मार्केट में हाइब्रिड कारों के मामले में टोयोटा का एकछत्र राज रहा है। हालांकि, अब हुंडई इस खेल को पूरी तरह बदलने की तैयारी में है। हुंडई आने वाले दिनों में कई हाइब्रिड एसयूवी लॉन्च करने वाली है।

भारतीय मार्केट में अब तक हाइब्रिड कारों के मामले में टोयोटा का एकछत्र राज रहा है। टोयोटा हायराइडर और इनोवा हाइक्रॉस जैसी गाड़ियों ने मार्केट के करीब 80 पर्सेंट हिस्से पर कब्जा कर रखा है। हालांकि, अब हुंडई इस खेल को पूरी तरह बदलने की तैयारी में है। खबर है कि हुंडई अगले 2 से 3 सालों के भीतर भारतीय सड़कों पर अपनी तीन जबरदस्त हाइब्रिड एसयूवी उतारने वाली है। ये गाड़ियां अलग-अलग बजट और सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में हुडई की मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग हाइब्रिड कारों के बारे में विस्तार से।






हुंडई क्रेटा हाइब्रिड
इस लिस्ट में सबसे खास नाम नेक्स्ट जनरेशन हुंडई क्रेटा (SX3) का है। साल 2027 के आसपास आने वाली यह नई क्रेटा एक बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसका मतलब है कि इसका लुक और डिजाइन मौजूदा मॉडल से काफी अलग और मॉडर्न होगा। क्रेटा पहले ही वित्त वर्ष 2026 में 2 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार करने वाली इकलौती मिड-साइज एसयूवी बन चुकी है। अब कंपनी इसमें मौजूदा पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ-साथ 'हाइब्रिड' का ऑप्शन भी जोड़ने जा रही है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Creta EV
₹ 18.02 - 24.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
हुंडई थ्री-रो एसयूवी
हुंडई एक और नई थ्री-रो एसयूवी पर काम कर रही है। इसका कोडनेम 'Ni1i' है। यह गाड़ी पोर्टफोलियो में अल्काजार से ऊपर और टक्सन से नीचे फिट होगी और इसे 2027 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा। इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसका 'इलेक्ट्रिक-ओनली' मोड होगा, जिसकी मदद से आप शहर के भारी ट्रैफिक में बिना पेट्रोल जलाए सिर्फ बैटरी की ताकत पर गाड़ी चला सकेंगे।
हुंडई पैलिसेड
प्रीमियम सेगमेंट के शौकीनों के लिए हुंडई अपनी ग्लोबल फ्लैगशिप एसयूवी पैलिसेड हाइब्रिड को भारत लाने पर विचार कर रही है। यह एक बड़ी 7-सीटर एसयूवी होगी जो साल 2028 तक बाजार में दस्तक दे सकती है। इंटरनेशनल मार्केट में पैलिसेड के हाइब्रिड मॉडल में एक ताकतवर टर्बो पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर की जुगलबंदी मिलती है। यह गाड़ी उन लोगों के लिए होगी जो लग्जरी और रुतबे के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते।
क्या है कंपनी की प्लानिंग
कुल मिलाकर देखें तो हुंडई अपनी नई हाइब्रिड रेंज के जरिए हर तरह के ग्राहक को साधने की कोशिश कर रही है। क्रेटा के जरिए मिड-साइज सेगमेंट, Ni1i के जरिए बड़ी फैमिली और पैलिसेड के जरिए प्रीमियम क्लास को टारगेट किया जाएगा। आने वाले समय में जब मारुति और टोयोटा के साथ हुंडई की इन हाइब्रिड कारों की टक्कर होगी, तो फायदा सीधा ग्राहकों का ही होगा। नई टेक्नोलॉजी आने से न केवल लोगों को चलाने के लिए बेहतर गाड़ियां मिलेंगी, बल्कि पेट्रोल के बढ़ते खर्च से भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


