
गजब! हर 10 कार में 7 SUV बेच रही ये कंपनी, अक्टूबर में चुपचाप 70,000 यूनिट बेच दी; इन 2 SUVs की बंपर डिमांड
हुंडई ने अक्टूबर 2025 में चुपचाप 70,000 कारों की बिक्री की है। बिक्री रिपोर्ट के मुताबिक, हुंडई हर 10 कार में 7 यूनिट सिर्फ SUV सेल कर रही है। मार्केट में हुंडई क्रेटा और वेन्यू की बंपर डिमांड है। आइए कंपनी की बिक्री डिटेल्स पर नजर डालते हैं।
भारत के कार बाजार में हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने अक्टूबर 2025 को धमाकेदार अंदाज में खत्म किया है। कंपनी ने कुल 69,894 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जिसमें से 53,792 गाड़ियां भारत में बिकीं और 16,102 यूनिट्स विदेश भेजी गईं, यानी एक ही महीने में हुंडई (Hyundai) ने लगभग 70,000 गाड़ियों की बिक्री की है, जो कि कंपनी के लिए एक बड़ा माइलस्टोन है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

फेस्टिव सीजन में GST 2.0 ने दिया बूस्ट
दशहरा, धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान ग्राहकों की जबरदस्त डिमांड देखने को मिली। इसके साथ ही GST 2.0 सुधारों के बाद बाजार में बना पॉजिटिव माहौल भी हुंडई (Hyundai) की ग्रोथ में बड़ा कारण रहा। कंपनी ने बताया कि इस बार त्योहारी सीजन में ग्राहकों की खरीदारी पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर रही।
भारत के कार बाजार में हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने इस बार धमाकेदार प्रदर्शन किया है। FY26 की दूसरी तिमाही में कंपनी ने अब तक की सबसे ज्यादा रूरल सेल्स (गांवों की बिक्री) और SUV सेगमेंट का रिकॉर्ड शेयर हासिल किया है। कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक, हुंडई (Hyundai) की कुल घरेलू बिक्री में अब 23.6% हिस्सा ग्रामीण इलाकों से आ रहा है, जो अब तक की सबसे बड़ी बढ़त है।
ग्रामीण भारत में पहली बार 23.6% की बिक्री
जहां पहले हुंडई (Hyundai) की पहचान सिर्फ शहरी मार्केट से जुड़ी मानी जाती थी, वहीं अब कंपनी छोटे कस्बों और ग्रामीण इलाकों में भी अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी है। कंपनी के मुताबिक, छोटे शहरों और ग्रामीण क्लस्टर्स में डीलर नेटवर्क और फाइनेंस स्कीम्स के विस्तार से जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली है।
टोटल सेल में 71% हिस्सा सिर्फ SUV का
हुंडई (Hyundai) की SUV रेंज क्रेटा (Creta), वेन्यू (Venue), अल्काजार (Alcazar), टुक्सन (Tucson) और एक्सटर (Exter) ग्राहकों के बीच सुपरहिट साबित हो रही है। कंपनी की कुल घरेलू बिक्री में SUVs का योगदान 71.1% तक पहुंच गया है, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है, यानी अब हुंडई (Hyundai) की हर 10 में से 7 कार SUV है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




