
₹7.89 लाख की इस SUV ने कंपनी को दिलाई रिकॉर्डतोड़ बिक्री, 30 दिन में धकाधक 66,840 यूनिट सेल
कार निर्माता कंपनी हुंडई ने नवंबर 2025 में धमाकेदार सेल हासिल की है। पूरे महीने में इसने 66,840 यूनिट्स की सेल हासिल की है। नई वेन्यू (VENUE) ने पिछले महीने रिकॉर्डतोड़ बुकिंग हासिल की है।
हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने नवंबर 2025 की बिक्री रिपोर्ट जारी कर दी है और इस बार कंपनी ने बाजार में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। कुल 66,840 यूनिट्स बेचकर हुंडई ने 9.1% की साल-दर-साल (YoY) ग्रोथ दर्ज की है। इसमें 50,340 यूनिट्स घरेलू बाजार में और 16,500 यूनिट्स एक्सपोर्ट में शामिल हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट दोनों मोर्चों पर तगड़ा प्रदर्शन किया। दोनों मोर्चों पर तगड़ा प्रदर्शन करते हुए डोमेस्टिक सेल 4.3% तक बढ़ गई। एक्सपोर्ट्स की बात करें तो इसमें 26.9% की उछाल आई है। कंपनी की इस ग्रोथ में बड़ा हाथ उसके एसयूवी पोर्टफोलियो और नई लॉन्चिंग्स का है।
नई हुंडई वेन्यू (Hyundai VENUE) सुपरहिट बन गई। इसने सिर्फ एक महीने में 32,000+ बुकिंग्स हासिल की है। नवंबर 2025 हुंडई के लिए खास इसलिए भी रहा, क्योंकि कंपनी ने अपनी पहली सॉफ्टवेयर डिफाइंड व्हीकल (Software Defined Vehicle-SDV) नई हुंडई वेन्यू (Hyundai VENUE) लॉन्च की, जिसे बाजार में कमाल का रिस्पॉन्स मिला।
नई हुंडई वेन्यू (Hyundai VENUE) में NVIDIA-पावर्ड ccNC इंफोटेनमेंट, फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और हाई-टेक फीचर्स ने ग्राहकों का दिल जीत लिया।
कंपनी क्या कहती है?
हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) व्होल टाइम डायरेक्टर & COO तरुण गर्ग (Tarun Garg) ने कहा कि GST 2.0 रिफॉर्म्स के बाद से हमारा सेल्स मोमेंटम और भी मजबूत हुआ है। नवंबर 2025 में घरेलू बिक्री में ग्रोथ और एक्सपोर्ट्स में 26.9% की बढ़ोतरी हमारी ग्लोबल स्ट्रैटेजी को मजबूती देती है। नई VENUE की 32,000+ बुकिंग्स हमारे एसयूवी पोर्टफोलियो को और पावर देती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में हुंडई लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है।
भारत से दुनिया तक – हुंडई की ग्लोबल स्ट्रैटेजी
हुंडई की एक्सपोर्ट ग्रोथ इस बात का संकेत है कि कंपनी भारत में न केवल सेल बढ़ा रही है, बल्कि देश को अपने अंतरराष्ट्रीय उत्पादन नेटवर्क में भी मजबूत बना रही है। नवंबर 2025 हुंडई के लिए माइलस्टोन वाला महीना रहा।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




