Hyundai ला रहा नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा और i20, नई ऑफ-रोडर और 7 सीटर SUV भी होगी लॉन्च

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

हुंडई भारत में अपनी नई कारों और SUV को लाने की तैयारी कर रही है। इनमें नई क्रेटा और i20 के साथ बेयॉन और Palisade भी शामिल हैं। तो आइए जानते हैं कि हुंडई अपने इन नए प्रोडक्ट्स में क्या कुछ ऑफर करने वाली है।

Hyundai ला रहा नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा और i20, नई ऑफ-रोडर और 7 सीटर SUV भी होगी लॉन्च

हुंडई (Hyundai) फैन्स के लिए खुशखबरी है। कंपनी इंडियन मार्केट में अपनी पकड़ को और मजबूत करने के लिए तैयार है। रिपोर्ट के अनुसार हुंडई भारत में अपनी नई कारों और SUV को लाने की तैयारी कर रही है। इनमें नई क्रेटा, i20 के साथ बेयॉन और Palisade भी शामिल हैं। साथ ही कंपनी एक नई ऑफ-रोडर और 7 सीटर एसयूवी भी लॉन्च करेगी। तो आइए जानते हैं कि हुंडई अपने इन नए प्रोडक्ट्स में क्या कुछ ऑफर करने वाली है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा और i20

कंपनी थर्ड जेनरेशन क्रेटा को इस साल के आखिर या 2027 की शुरुआत में इंडियन मार्केट में लॉन्च कर सकती है। नए अडवांस्ड K3 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड नई हुंडई क्रेटा का बॉक्सी लुक होगा। इसमें 19 इंच के अलॉय वील और 'जीरो-ग्रेविटी' केबिन होगा। इसका सबसे बड़ा अपडेट हाइब्रिड पावरट्रेन होगा, जो 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन पर बेस्ड होगा। नई क्रेटा के साथ ही नेक्स्ट जेनरेशन i20 भी लॉन्च होने वाली है। यह 2027 में इंडियन मार्केट में एंट्री कर सकती है। उम्मीद है कि यह नया मॉडल पहली बार एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आएगा। यह उसी नए प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा जिस पर नई वेन्यू कॉम्पैक्ट एसयूवी बेस्ड है। इस हैचबैक में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह इंजन हाइब्रिड-रेडी भी हो सकता है।

बेयॉन, ऑफ-रोडर और नई एमपीवी

हुंडई बेयॉन एक क्रॉसओवर है। यह एक्सटर और क्रेटा के बीच के सेगमेंट में आएगी। यह मॉडल 4 मीटर से कम लंबाई वाली कैटिगरी में आएगा। यह नई वेन्यू के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा और इसमें हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा कंपनी एक नई 7-सीटर एमपीवी डिवेलप कर रही है। यह क्लैविस के आर्किटेक्चर पर बेस्ड हो सकती है। साथ ही हुंडई एक बिल्कुल नए मॉडल के साथ ऑफ-रोड एसयूवी सेगमेंट में भी एंट्री करेगी। अफवाहों के अनुसार, यह रगेड, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस वाली एसयूवी बॉडी-ऑन-फ्रेम या यूनिबॉडी गाड़ी होगी, जिसे महिंद्रा थार और मारुति जिम्नी को टक्कर देने के लिए डिजाइन किया जा रहा है।

पैलिसेड और नई 7 सीटर एसयूवी

हुंडई ने कन्फर्म किया है कि पैलिसेड हाइब्रिड एसयूवी 2028 तक भारत में लॉन्च हो जाएगी। 8-सीटर एसयूवी में हुंडई का नेक्स्ट जेनरेशन वाला 2.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल हाइब्रिड इंजन हो सकता है। इसके अलावा, कंपनी एक नई 7-सीटर एसयूवी भी डिवेलप कर रही है, जिसका कोडनेम हुंडई Ni1i है। यह महिंद्रा XUV 7XO और टाटा सफारी जैसी कारों को टक्कर देगी। भारत में लॉन्च होने वाली हुंडई Ni1i में नया 1.5 लीटर का हाइब्रिड इंजन ऑफर किया जा सकता है। हुंडई नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी भी लाने वाली है, जिसे भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। यह इंस्टर पर बेस्ड हो सकती है। इस नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत लगभग 12-16 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इसकी रेंज 400 किलोमीटर तक हो सकती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।