टाटा पंच EV को टक्कर देगी हुंडई की नई SUV, ऑल-न्यू क्रेटा भी बहुत जल्द होगी लॉन्च
कंपनी अगले 12 से 18 महीनों में कई नई SUVs की मार्केट में एंट्री कराने वाली है। इन अपकमिंग SUV में नेक्स्ट-जेनरेशन बेयॉन के साथ नेक्स्ट-जेनरेशन क्रेटा और टाटा पंच ईवी को टक्कर देने वाली कंपनी की एक माइक्रो eSUV भी शामिल है।

हुंडई अपने प्रोडक्ट लाइअप को एक्सपैंड करने वाली है। इसके लिए कंपनी अगले 12 से 18 महीनों में कई नई SUVs की मार्केट में एंट्री कराने वाली है। इन अपकमिंग SUV में नेक्स्ट-जेनरेशन बेयॉन के साथ नेक्स्ट-जेनरेशन क्रेटा और टाटा पंच ईवी को टक्कर देने वाली कंपनी की एक माइक्रो eSUV भी शामिल है। तो आइए डीटेल में जानते हैं इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स के बारे में।
टाटा पंच ईवी को टक्कर देने वाली नई eSUV
हुंडई की इस नई इलेक्ट्रिक माइक्रो SUV का कोडनेम HE1i है। यह मॉडल 2027 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। इसका मुकाबला टाटा पंच ईवी से होगा। नई इलेक्ट्रिक SUV का डिजाइन बॉक्सी होगा। इसमें पिक्सेल-स्टाइल LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स देखने को मिल सकती हैं। साथ ही इसमें ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा। इंटीरियर की बात करें तो केबिन का डिजाइन काफी मॉडर्न और मिनिमलिस्ट रखा जाएगा। इसमें 9.9-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.9-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है। हुंडई इस इलेक्ट्रिक SUV में दो LFP बैटरी पैक विकल्प दे सकती है। बड़ी बैटरी के साथ इसकी ड्राइविंग रेंज लगभग 375 से 400 किलोमीटर तक हो सकती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hyundai Creta EV
₹ 18.02 - 24.7 लाख
Tata Punch EV
₹ 9.69 - 12.59 लाख
Hyundai Venue EV
₹ 12 लाख से शुरू
Tata Sierra EV
₹ 25 - 30 लाख
Tata Harrier EV
₹ 21.49 - 30.23 लाख
Tata Curvv EV
₹ 16.99 - 19.49 लाख
न्यू जेनरेशन क्रेटा
इसके बाद 2027 की गर्मियों में हुंडई नेक्स्ट-जेनरेशन क्रेटा को लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मॉडल Hyundai Crater कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड होगा। नई क्रेटा को हुंडई के K3 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा और इसका साइज मौजूदा मॉडल से बड़ा होगा। इसकी लंबाई लगभग 4.5 मीटर तक हो सकती है। नई क्रेटा का केबिन पहले से ज्यादा बड़ा और कंफर्टेबल होगा। सबसे बड़ा बदलाव इंजन ऑप्शन्स में हो सकता है। पहली बार क्रेटा में हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन दिया जा सकता है। यह सिस्टम 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन पर बेस्ड होगा, जिससे बेहतर माइलेज मिलने की उम्मीद है।
बेयॉन मिड-साइज एसयूवी
हुंडई एक नई मिड-साइज SUV पर भी काम कर रही है, जिसका नाम Bayon हो सकता है। यह SUV Venue और Creta के बीच के सेगमेंट में आ सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई जनरेशन बेयॉन का डिजाइन क्रेटा की तुलना में ज्यादा स्पोर्टी और यूथफुल होगा। कंपनी इसे खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार कर रही है जो दमदार रोड प्रेजेंस की बजाय स्पोर्टी और मॉडर्न डिजाइन पसंद करते हैं। इसमें नया 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन पहली बार देखने को मिल सकता है। इसके अलावा लॉन्च के समय 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी दिया जा सकता है। कंपनी इसे इसी साल सितंबर में लॉन्च कर सकती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


