टाटा पंच को टक्कर देगी Hyundai की नई SUV, कीमत क्रेटा से कम, जबर्दस्त है लुक
हुंडई अपनी एक नई एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह एक इलेक्ट्रिक एसयूवी है। इसकी कीमत क्रेटा से कम होगी और यह टाटा पंच ईवी जैसी एसयूवी को टक्कर देगी। इसमें आपको शानदार लुक और बेहतरीन इंटीरियर मिलेगा।

हुंडई की नई एसयूवी आने वाली है। यह एक इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। यह टाटा पंच ईवी को टक्कर देगी। इसकी कीमत क्रेटा इलेक्ट्रिक से कम होगी। हुंडई की इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को हाल में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इसके कैमोफ्लाज्ड स्पाई शॉट सामने आए हैं। इन स्पाई शॉट्स को टीम बीएचपी और रशलेन ने शेयर किया है। साथ ही इसके कुछ रेंडर्स भी शेयर किए गए हैं। इनमें इस अपकमिंग एसयूवी के एक्सटीरियर लुक को देखा जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि हुंडई की इस नई एसयूवी में क्या कुछ खास मिलने वाला है।






दमदार टॉल-बॉय डिजाइन
रशलेन की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में मैन्युफैक्चर करेगी और इसका ग्लोबल एक्सपोर्ट भी होगा। इस एसयूवी की मास-मार्केट टेस्टिंग भी शुरू हो गई है। हुंडई की इस अपकमिंग एसयूवी के फुली कैमोफ्लाज्ड टेस्ट मॉडल को इंडिया और साउथ कोरिया में देखा गया। इन स्पाई फोटो पर बेस्ड अपकमिंग एसयूवी के रेंडर्स को आर्टिस्ट प्रत्युष राउत शेयर किया है। स्पाई फोटोज को देख कर कहा जा सकता है कि हुंडई की इस नई इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन टॉल-बॉय और दमदार होगा। इसकी खासियत पिक्सेल डिजाइन वाली LED DRLs होंगी। इन रेंडर्स में क्वॉड डॉट हुंडई लोगो पिक्सेल स्टाइल में बना है और साथ ही ऊपर ट्रेडिशनल हुंडई लोगो भी है। हेडलाइट्स काफी नीचे लगी हैं और क्वॉड्रिलैटरल शेप की हैं, जिनमें मल्टी-बीम LED चैंबर्स हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mercedes-Benz EQS SUV
₹ 1.33 - 1.48 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz EQE
₹ 1.41 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Porsche Macan EV
₹ 1.22 - 1.69 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW iX
₹ 1.21 - 1.4 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia EV9
₹ 1.3 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Audi Q8 Sportback e-tron
₹ 1.19 - 1.32 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
फ्लश डोर हैंडल हैं और अलॉय वील्स पर एक ज्योमेट्रिकल पैटर्न
इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में आपको फ्लश डोर हैंडल हैं और अलॉय वील्स पर एक ज्योमेट्रिकल पैटर्न दिखाई देता है, जो काफी शानदार लगता है। रूफ रेल्स फंक्शनल टाइप की हैं और शायद लोड भी संभाल सकती हैं। इसके अलावा इस एसयूवी में आप उभरे हुए वील आर्च और मोटे वील आर्च क्लैडिंग के साथ डोर क्लैडिंग को भी देख सकते हैं। हुंडई की यह अपकमिंग एसयूवी बॉक्सी डिजाइन वाली है। इसमें अंदर सभी पैसेंजर्स के लिए काफी स्पेस मिलने की उम्मीद है। रियर में कंपनी कनेक्टेड टेल लाइट दे सकती है। इसके अलावा रियर में इंटीग्रेटेड हाई-माउंट स्टॉप लाइट के साथ स्पॉइलर भी दिया गया है।
मिल सकता है लेवल 2 ADAS, रेंज 500 km तक की
इंटीरियर में आपको राउंड हाउसिंग में ड्यूअल 12.3-इंच स्क्रीन, स्टीयरिंग कॉलम पर लगे गियर सेलेक्टर के साथ शानदार स्टीयरिंग वील, प्रीमियम मटीरियल और शानदार ऑडियो सिस्टम, लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, चारों डिस्क ब्रेक, एडजस्टेबल रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, पावर फ्रंट सीट्स और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स के साथ कई और बेहतरीन फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसकी बैटरी 40 kWh हो सकती है, जो फुल चार्ज पर 400 किमी से 500 किमी की रेंज ऑफर कर सकती है।
10 सेकेंड से कम में 100 की स्पीड
इसका सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर फ्रंट वील्स को पावर देता है। यह 0-100 kmph की स्पीड 10 सेकंड से भी कम समय में हासिल कर सकती है। हुंडई की यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 4 मीटर से कम वाले सेगमेंट में Tata Nexon EV, Punch EV और Mahindra XUV 3XO EV को टक्कर देगी। कंपनी इसे इस साल के आखिर में या 2027 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


