हुंडई का 'इलेक्ट्रिक धमाका': चार्जिंग स्टेशन पर स्पॉट हुई नई SUV; जानिए कब होगी लॉन्च

Mar 15, 2026 07:39 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

हुंडई की आने वाली नई इलेक्ट्रिक SUV को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। बता दें कि इस बार यह गोवा के एक इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन पर कैमरे में कैद हुई। हालांकि, कार पूरी तरह से कैमफ्लाज (ढकी हुई) थी।

हुंडई का 'इलेक्ट्रिक धमाका': चार्जिंग स्टेशन पर स्पॉट हुई नई SUV; जानिए कब होगी लॉन्च

हुंडई की आने वाली नई इलेक्ट्रिक SUV को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। बता दें कि इस बार यह गोवा के एक इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन पर कैमरे में कैद हुई। हालांकि, कार पूरी तरह से कैमफ्लाज (ढकी हुई) थी। इससे यह साफ हो गया है कि हुंडई अब इसके प्रोडक्शन के करीब पहुंच चुकी है। यह कार दिखने में काफी बॉक्सी और ऊंची है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी का पूरा ध्यान इंटरनल स्पेस और बूट कैपेसिटी को ज्यादा से ज्यादा रखने पर है। आइए जानते हैं अपकमिंग ईवी के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mercedes-Benz EQS SUV

Mercedes-Benz EQS SUV

₹ 1.33 - 1.48 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz EQE

Mercedes-Benz EQE

₹ 1.41 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Porsche Macan EV

Porsche Macan EV

₹ 1.22 - 1.69 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW iX

BMW iX

₹ 1.21 - 1.4 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia EV9

Kia EV9

₹ 1.3 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Audi Q8 Sportback e-tron

Audi Q8 Sportback e-tron

₹ 1.19 - 1.32 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कुछ ऐसा होगा एक्सटीरियर

इस नई टेस्टिंग की सबसे खास बात इसके अलॉय व्हील्स हैं। अब तक पुरानी टेस्टिंग यूनिट्स में नॉर्मल स्टील व्हील्स देखे गए थे। जबकि इस बार इसमें बेहद स्टाइलिश ज्योमेट्रिक मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स दिखे हैं। ये व्हील्स न सिर्फ कार को मॉडर्न लुक देते हैं, बल्कि ये एयरोडायनामिक्स को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं जो किसी भी इलेक्ट्रिक गाड़ी की रेंज बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है। इन नए व्हील्स को देखकर लग रहा है कि हुंडई अब कार के फाइनल वर्जन को सड़क पर उतारकर टेस्ट कर रही है।

पूरी तरह भारत में होगी डेवलप

हुंडई ने पहले ही साफ कर दिया है कि यह इलेक्ट्रिक SUV खास तौर पर भारतीय मार्केट के लिए तैयार की जा रही है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट है। इसलिए कंपनी यहां अपना पोर्टफोलियो मजबूत करने में जुटी है। क्रेटा इलेक्ट्रिक के लॉन्च के बाद हुंडई का टारगेट ऐसी कारें लाना है जो ज्यादा लोगों की पहुंच में हों। दिलचस्प बात यह है कि यह हुंडई की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक कार होगी जिसे पूरी तरह से भारत में ही डिजाइन और डेवलप किया गया है।

जानिए कब होगी लॉन्च

मार्केट में इस नई EV की पोजीशन की बात करें तो यह क्रेटा इलेक्ट्रिक के नीचे आएगी। इसका सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन EV और महिंद्रा XUV 3XO EV जैसी कारों से होगा। चूंकि यह सब-4 मीटर सेगमेंट में आ रही है, इसलिए हुंडई इसकी कीमत काफी अफोर्डेबल रख सकती है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई ऑफिशियल तारीख नहीं दी है। टेस्टिंग की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि यह 2026 के अंत तक भारतीय सड़कों पर दौड़ती नजर आ सकती है।

(फोटो क्रेडिट- Rushlane)

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।