
खतरा! चलते-चलते 51,587 कारों में लग सकती है आग! कंपनी ने रिकॉल कर वापस बुलाया, कहीं आपकी गाड़ी में तो नहीं ये समस्या?
हुंडई (Hyundai) ने अमेरिका में एक बड़ा रिकॉल जारी किया है। कंपनी ने अपनी 51,587 गाड़ियों को वापस बुला लिया है, जिसका कारण कार में आग लगने का संभावित खतरा है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।
दुनिया की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई मोटर (Hyundai Motor) ने अमेरिका में एक बड़ा रिकॉल (Recall) जारी कर दिया है। इस रिकॉल के तहत 51,587 गाड़ियों को वापस बुलाया जा रहा है। इस रिकॉल की वजह कार में आग लगने का संभावित खतरा बताया जा रहा है, जो एक तकनीकी खामी के कारण हो सकता है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai i20
₹ 6.87 - 10.43 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Verna
₹ 10.69 - 16.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Exter
₹ 5.68 - 9.61 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
क्यों किया गया हुंडई का रिकॉल?
अमेरिका की वाहन सुरक्षा एजेंसी NHTSA (National Highway Traffic Safety Administration) के अनुसार, कुछ हुंडई (Hyundai) वाहनों में ट्रेलर लाइट्स की वायरिंग हार्नेस गलत तरीके से इंस्टॉल की गई है। इस वजह से ट्रेलर लाइट्स ठीक से काम नहीं कर पा रही हैं। इससे वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हो सकता है और इससे आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।
वाहन मालिकों के लिए जरूरी सलाह
NHTSA ने प्रभावित हुंडई (Hyundai) वाहनों के मालिकों को सलाह दी है कि जब तक रिकॉल की मरम्मत पूरी न हो जाए, तब तक गाड़ी को खुले स्थान पर पार्क करें और घर या किसी इमारत के पास पार्क करने से बचें। यह कदम पूरी तरह से सावधानी के तौर पर उठाया गया है।
फ्री में होगी मरम्मत
अच्छी बात यह है कि हुंडई (Hyundai) के डीलर बिना किसी शुल्क के ट्रेलर वायरिंग हार्नेस को बदलेंगे। इसके लिए ग्राहकों को कोई पैसा नहीं देना होगा।
हाल ही में बंद हुई थी दूसरी जांच
हाल ही में अमेरिका में हुंडई पैलिसेड (Hyundai Palisade) SUV से जुड़ी एक अन्य जांच भी बंद की गई है। इस जांच में करीब 5.68 लाख Palisade SUVs शामिल थीं, जिनमें सीट बेल्ट के अचानक खुल जाने की शिकायत थी। हुंडई (Hyundai) ने पहले ही इस समस्या के लिए रिकॉल फाइल कर दिया था, जिसके बाद NHTSA ने जांच को बंद कर दिया।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




