भारत आ रही 500 km+ रेंज वाली हुंडई की सबसे सस्ती EV, लगातार हो रही टेस्टिंग; लॉन्च कब?
हुंडई भारतीय मार्केट के लिए एक बड़े प्लान पर काम कर रही है। दरअसल, कंपनी एक बिल्कुल नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV तैयार कर रही है। इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

दिग्गज कार निर्माता हुंडई भारतीय मार्केट के लिए एक बड़े प्लान पर काम कर रही है। दरअसल, कंपनी एक बिल्कुल नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV तैयार कर रही है। इस अपकमिंग कार को हाल ही में कई बार सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह नई गाड़ी हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक के नीचे के सेगमेंट में पोजीशन की जाएगी। साथ ही यह भारत में हुंडई की अब तक की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV होगी। इस कार को साल 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।
500 किमी से ज्यादा होगी रेंज
हुंडई की यह नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार भी हाल ही में पेश की गई 'किआ सायरोस ईवी' (Kia Syros EV) पर बेस्ड हो सकती है। gaadiwaadi के अनुसार, दोनों कारों में कई समानताएं देखने को मिलेंगी। सायरोस ईवी में ग्राहकों को 42 kWh और 51.4 kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं। ये बैटरी पैक 443 किलोमीटर और 526 किलोमीटर की रेंज देते हैं। उम्मीद है कि हुंडई भी अपनी नई SUV में इसी बैटरी का इस्तेमाल करेगी। इससे इसका बड़ा बैटरी वैरिएंट आसानी से 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकेगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hyundai Inster
₹ 12 लाख से शुरू
Hyundai Ioniq 9
₹ 1.2 - 1.3 करोड़
Hyundai Venue EV
₹ 12 लाख से शुरू
Hyundai Staria Electric
₹ 50 - 60 लाख
Hyundai IONIQ 6
₹ 65 लाख से शुरू
Hyundai Ioniq 5
₹ 55.7 लाख
कुछ ऐसी दिखेगी ईवी
कंपनी ने इसे एक बिल्कुल नया और यूनीक डिजाइन दिया है। इस कार का स्टांस काफी ऊंचा है, जो हुंडई वेन्यू की याद दिलाता है। इसमें हुंडई के ग्लोबल इलेक्ट्रिक वाहनों की झलक मिलती है। भारी कैमूफ्लाज के बावजूद इसके कई फीचर्स सामने आए हैं। कार के फ्रंट में ऊपर की तरफ स्लीक एलईडी डीआरएल और बम्पर पर मुख्य हेडलाइट यूनिट दी गई है। इसके अलावा फ्लश डोर हैंडल्स, ब्लैक रूफ रेल्स, 16-इंच के एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स और रियर स्पॉइलर इसके लुक को शानदार बनाते हैं।
धांसू होंगे कार के फीचर्स
केबिन और फीचर्स की बात करें तो इसके टॉप वैरिएंट्स में मॉडर्न तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ यह कार डीसी (DC) फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, गाड़ी में एडवांस बैटरी थर्मल मैनेजमेंट, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो व एप्पल कारप्ले की सुविधा होगी। कार में सफर को आरामदायक बनाने के लिए वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ और ओवर-द-एयर (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।
सेफ्टी से नहीं होगा समझौता
सेफ्टी के मामले में भी यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV बेहद मजबूत होगी। हुंडई इसमें लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) टेक्नोलॉजी दे सकती है। इसके साथ ही 360-डिग्री कैमरा, 6-एयरबैग और एक एक्टिव सेफ्टी पैकेज ग्राहकों को मिलेगा। भारतीय मार्केट में लॉन्च होने के बाद इस किफायती कार का मुकाबला सीधे तौर पर टाटा नेक्सन ईवी, टाटा पंच ईवी, महिंद्रा XUV 3XO ईवी और खुद इसकी सिस्टर कार किआ सायरोस ईवी से होगा।
(फोटो क्रेडिट- gaadiwaadi)
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


