Hyundai की इस छोटी कार के पीछे पड़े लोग, 60% बढ़ गई सेल, 56% बढ़ी नई SUV की डिमांड
अप्रैल 2026 में कंपनी की कारों की सेल कुल मिलाकर अच्छी रही। कंपनी की पॉप्युलर प्रीमियम हैचबैक की सेल में ईयर-ऑन-ईयर 60 पर्सेंट की ग्रोथ हुई। वहीं, हुंडई की सबसे पॉप्युलर एसयूवी की सेल में गिरावट देखी गई।

हुंडई की लेटेस्ट मॉडल वाइज सेल रिपोर्ट आ गई है। अप्रैल 2026 में कंपनी की कारों की सेल कुल मिलाकर अच्छी रही। हुंडई की बेस्ट सेलिंग कार i20 रही। अप्रैल 2025 के मुकाबले अप्रैल 2026 में इसकी सेल में 60 पर्सेंट की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ हुई। इसके साथ ही कंपनी की एक्सटर और वेन्यू ने भी ताबड़तोड़ सेल की। वहीं, कुछ ऐसे मॉडल भी रहे जिनकी सेल पिछले अप्रैल के मुकाबले इस बार काफी कमी आई है। इनमें वरना और अल्काजार के साथ क्रेटा भी शामिल है। आइए डीटेल में जानते हैं हुंडई के कौन से प्रोडक्ट का परफॉर्मेंस कैसा रहा।
हुंडई की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ 17%
अप्रैल 2026 भारत में कार मैन्युफैक्चरर्स के लिए एक अच्छा महीना रहा। इसमें सेल में 25% की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ देखी गई और यह 4.4 लाख यूनिट तक पहुंच गई। हुंडई 17% की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ के साथ सेल चार्ट में चौथे पोजिशन पर रही।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hyundai Creta EV
₹ 18.02 - 24.55 लाख
Hyundai Ioniq 5
₹ 55.7 लाख
Hyundai Inster
₹ 12 लाख से शुरू
Hyundai IONIQ 6
₹ 65 लाख से शुरू
Hyundai Ioniq 9
₹ 1.2 - 1.3 करोड़
Hyundai Staria Electric
₹ 50 - 60 लाख
वेन्यूकी तगड़ी सेल
हुंडई की सेल में इंप्रूवमेंट का बड़ा क्रेडिट नई वेन्यू की मजबूत मांग को जाता है, जिसे कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया था। कंपनी ने अप्रैल 2026 में इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की 12,420 यूनिट बेचीं, जो अप्रैल 2025 की 7,953 यूनिट्स के मुकाबले 56% की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ दिखाता है।
60% बढ़ी i20 की सेल
i20 की बिक्री में अप्रैल 2026 में और भी अधिक, 60% की ऐनुअल ग्रोथ देखी गई, लेकिन इसकी टोटल सेल अभी भी काफी कम थी। हुंडई ने पिछले महीने प्रीमियम हैचबैक की 5,624 यूनिट्स को सेल किया था, जबकि अप्रैल 2025 में यह संख्या 3,525 यूनिट्स ही थी। वहीं, एक्सटर ने अच्छी बिक्री दर्ज की और इसकी सेल में भी तगड़ी ग्रोथ देक्रखी गई। इस माइक्रो-एसयूवी की टोटल 8,096 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की तुलना में 49% की बढ़त है।
क्रेटा की सेल में आई गिरावट
ग्रैंड i10 की सेल लगभग स्टेबल रही। हुंडई ने पिछले महीने इसकी 4,149 यूनिट्स बेचीं, जबकि पिछले साल इसी महीने में 4,137 यूनिट्स की सेल हुई थी। हुंडई की ऑरा की बिक्री में साल-दर-साल 9% की ग्रोथ देखी गई और अप्रैल 2026 में 4,587 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो अप्रैल 2025 में 4,224 यूनिट्स थी। अप्रैल 2026 में भी क्रेटा हुंडई का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बना रहा। हालांकि, 15291 यूनिट्स की बिक्री के साथ, इस मिड-साइज एसयूवी की सेल में ईयर-ऑन-ईयर 10% की गिरावट आई है। पिछले साल इसी टाइम क्रेटा की कुल 17,016 यूनिट्स की सेल हुई थी। अल्काजार की बात करें, तो इसकी सेल में ईयर-ऑन-ईयर 16% की गिरावट आई है। पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने इसकी 1,017 यूनिट्स को सेल किया था और इस साल इसकी केवल 850 यूनिट्स ही बिकीं।
आयोनिक 5 की सेल भी बढ़ी
अप्रैल 2026 में वरना की सेल भी थोड़ी डाउन रही। हुंडई की टोटल सेल में इसकी सिर्फ 865 यूनिट्स की ही बढ़ोतरी हुई। पिछले महीने इस मिड-साइज सेडान की सेल में 14% की गिरावट दर्ज की गई थी, जो अप्रैल 2025 में 1005 यूनिट्स थीं। भारत में हुंडई के फ्लैगशिप मॉडल आयोनिक 5 की 20 यूनिट्स की सेल हुई, जो पिछले साल की तुलना में 25% अधिक है। अप्रैल 2025 में कंपनी ने इसकी केवल 16 यूनिट्स की ही सेल की थी। कुल मिलाकर देखा जाए, तो हुंडई ने पिछले महीने भारत में 51,902 कारें बेचीं, जबकि पिछले साल इसी महीने में 44,374 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


