मारुति अर्टिगा को कड़ी टक्कर दे सकती है Hyundai की नई 7 सीटर MPV, CNG का भी ऑप्शन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मारुति सुजुकी अर्टिगा को हुंडई की नई 7 सीटर एमपीवी कड़ी टक्कर दे सकती है। यह अपकमिंग एमपीवी स्टारगेजर हो सकती है। इसकी लंबाई करीब 4.61 मीटर है, जो अर्टिगा से काफी ज्यादा है। आइए जानते हैं डीटेल।

Hyundai Stargazer
हुंडई स्टारगेजर
Maruti Suzuki Ertiga
केवल
₹11,600/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

भारत में 7-सीटर कारों की मांग लगातार बढ़ रही है और इसी को देखते हुए कई कंपनियां इस सेगमेंट में नए मॉडल लाने की तैयारी कर रही हैं। हुंडई भी किफायती 7-सीटर एमपीवी सेगमेंट में एंट्री करने का प्लान बना सकती है। मोटरऑक्टेन की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी भारत में अपनी ग्लोबल एमपीवी Stargazer को ला सकती है। इस एमपीवी की टक्कर मार्केट में पहले से मौजूद Maruti Suzuki Ertiga और किआ कारेन्स से होगी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Kia Carens
₹ 11.02 - 12.88 लाख
EMI केवल₹14,500/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai Creta
₹ 10.91 - 20.11 लाख
EMI केवल₹14,300/ माह
अपनी EMI जानें
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
EMI केवल₹7,400/ माह
अपनी EMI जानें
Lexus ES 350h
₹ 66.1 - 71.8 लाख
EMI केवल₹86,500/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख
EMI केवल₹14,100/ माह
अपनी EMI जानें
BMW 3 Series LWB
₹ 60.55 - 63.5 लाख
EMI केवल₹79,200/ माह
अपनी EMI जानें

साइज में बड़ी होगी हुंडई स्टारगेजर

हुंडई स्टारगेजर पहले से ही कुछ इंटरनेशनल मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध है। इसकी लंबाई करीब 4.61 मीटर है, जो अर्टिगा से काफी ज्यादा है। ऐसे में इसमें पैसेंजर्स के लिए ज्यादा स्पेस और कंफर्टेबल सीटिंग मिलने की उम्मीद है। हालांकि, सिर्फ ज्यादा जगह के दम पर अर्टिगा को चुनौती देना आसान नहीं होगा। हुंडई को ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए फीचर्स के मामले में भी इसे मजबूत बनाना होगा।

फीचर्स से होगी लैस

इंटरनेशनल-स्पेक स्टारगेजर में 10.25-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक AC, रियर सीट टेबल, ADAS और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, ग्लोबल मॉडल में पैनोरमिक सनरूफ और पावर्ड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स नहीं मिलते हैं। भारत में हुंडई इसे किआ कारेन्स क्लाविस के मुकाबले ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए इन फीचर्स को शामिल कर सकती है।

CNG और हाइब्रिड का भी मिल सकता है ऑप्शन

ग्लोबल स्टारगेजर में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो करीब 113bhp की पावर और 144Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और iVT गियरबॉक्स के साथ ऑफर किया जाता है। भारत में हुंडई इस एमपीवी को ज्यादा किफायती बनाने के लिए अपने Hy-CNG ड्यूल-टैंक CNG सिस्टम के साथ ला सकती है। इसके अलावा कंपनी अपनी नई हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को भी इस एमपीवी में इस्तेमाल करने के बारे में सोच सकती है। अगर ऐसा होता है तो स्टारगेजर कम रनिंग कॉस्ट और बेहतर माइलेज चाहने वाले ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकती है।

2027 के एंड तक हो सकती है लॉन्च

फिलहाल हुंडई ने इस 7-सीटर एमपीवी के इंडिया लॉन्च को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। हालांकि, उम्मीद है कि इसे 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। कीमत की बात करें, तो हुंडई की नई 7-सीटर एमपीवी की कीमत 13 लाख रुपये से 20 लाख रुपये (ऑन-रोड, मुंबई) के बीच हो सकती है। हालांकि, यह फिलहाल अनुमानित कीमत है और ऑफिशियल प्राइसिंग लॉन्च के समय ही सामने आएगी।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़मारुति अर्टिगा को कड़ी टक्कर दे सकती है हुंडई नई 7 सीटर, CNG का भी ऑप्शन