हुंडई ग्रैंड i10 का 'वाइब एडिशन' लॉन्च, ₹7 लाख में मिलेगा बहुत कुछ; सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग दिए
इसमें रेड कलर के एक्सेंट के साथ ब्लैक फिनिश दी गई है और स्टीयरिंग व्हील पर लेदर की रैपिंग है। इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, क्रूज कंट्रोल, पीछे AC वेंट के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग दिए हैं।

हुंडई ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक ग्रैंड i10 निओस (Grand i10 NIOS) का नया वाइब एडिशन (Vibe Edition) लॉन्च किया है। यह स्पोर्ट्ज (Sportz) ट्रिम पर बेस्ड है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.09 लाख रुपए है। ग्रैंड i10 निओस अब एस्टा MT और एस्टा AMT वैरिएंट में भी उपलब्ध है, जिनकी एक्स-शोरूम कीमतें 7.51 लाख रुपए से शुरू होती हैं। ग्रैंड i10 निोस वाइब एडिशन स्पोर्ट्ज और स्पोर्ट्ज (O) वैरिएंट में उपलब्ध है। इसमें 15-इंच के एलॉय व्हील ब्लैक फिनिश के साथ मिलते हैं। इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप भी मिलते हैं।






हुंडई ग्रैंड i10 निओस की कीमतों की बात करें तो Asta MT की एक्स-शोरूम कीमत 7,50,700 रुपए और Asta AMT की एक्स-शोरूम कीमत 8,02,600 रुपए है। वहीं, वाइब एडिशन की कीमतों की बात करें तो Sportz MT की एक्स-शोरूम कीमत 7,09,400 रुपए, Sportz AMT की एक्स-शोरूम कीमत 7,61,400 रुपए और Sportz (O) AMT की एक्स-शोरूम कीमत 7,73,400 रुपए है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Grand i10 Nios
₹ 5.55 - 7.92 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.35 - 7.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Swift
₹ 5.79 - 8.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago
₹ 4.57 - 7.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Wagon R
₹ 4.99 - 6.95 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ग्रैंड i10 निओस वाइब एडिशन का इंटीरियर
इस कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें रेड कलर के एक्सेंट के साथ ब्लैक फिनिश दी गई है और स्टीयरिंग व्हील पर लेदर की रैपिंग है। इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, क्रूज कंट्रोल, पीछे AC वेंट के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग, TPMS और एक डैशकैम से लैस है, जिसमें रिकॉर्डिंग के कई मोड उपलब्ध हैं।
ग्रैंड i10 निओस वाइब एडिशन का इंजन
ग्रैंड i10 निओस वाइब एडिशन में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है, जो 5-स्पीड मैनुअल या AMT गियरबॉक्स के साथ आता है। यह मैक्सिमम 83 पीएस की पावर और 113.8 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। सेफ्टी के लिए इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट और हिल असिस्ट कंट्रोल के साथ 6 एयरबैग की सेफ्टी भी मिलती है।
हुंडई i10 निओस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
हुंडई i10 निओस में मोनोटोन टाइटन ग्रे, पोलर व्हाइट, फेरी रेड, टाइफून सिल्वर, स्पार्क ग्रीन और टील ब्लू कलर्स शामिल हैं। डुअल-टोन कलर ऑप्शन में फैंटम ब्लैक रूफ के साथ पोलर व्हाइट और फैंटम ब्लैक रूफ के साथ स्पार्क ग्रीन शामिल है। i10 निओस में फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर जैसे साइड और कर्टन एयरबैग, फुटवेल लाइटिंग, टाइप सी फ्रंट USB चार्जर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है। अन्य अपडेट में ग्लॉसी ब्लैक फ्रंट रेडिएटर ग्रिल, न्यू LED DRLs और कनेक्टेड डिजाइन के साथ LED टेल लैंप शामिल हैं। डैशबोर्ड पर फ्रेश ग्रे अपहोल्स्ट्री और वेवी पैटर्न जैसी सुविधाओं के साथ इंटीरियर्स को सजाया गया है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


