Creta का समर एडिशन लॉन्च, किफायती वेरिएंट में टॉप मॉडल वाले फीचर, कीमत ₹12.05 लाख से शुरू

Apr 09, 2026 06:33 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

हुंडई क्रेटा का समर एडिशन लॉन्च हो गया है। इसकी कीमत 12.05 लाख रुपये से शुरू होती है। समर एडिशन के जरिए कंपनी टॉप मॉडल वाले फीचर्स को अफोर्डेबल वेरिएंट्स में भी ऑफर कर रही है। आइए जानते हैं डीटेल। 

Creta का समर एडिशन लॉन्च, किफायती वेरिएंट में टॉप मॉडल वाले फीचर, कीमत ₹12.05 लाख से शुरू
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

हुंडई (Hyundai) ने क्रेटा के स्पेशल एडिशन यानी Creta Summer Edition को लॉन्च कर दिया है। इसमें कई सारे ट्रिम्स के लिए ढेरों नए फीचर अपग्रेड शामिल हैं। क्रेटा के हुंडई के EX समर एडिशन से शुरुआत की जाए, तो इसमें अब स्मार्ट की (Smart Key) और पुश बटन स्टार्ट सिस्टम ऑफर किया जा रहा है। यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की कीमत 12,05,900 रुपये और डीजल मैनुअल वेरिएंट की कीमत 13,61,900 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

EX(O) समर एडिशन

EX(O) समर एडिशन में कई अपग्रेड किए गए हैं। इसमें क्वॉड-बीम LED हेडलाइट्स, LED टेललाइट्स, DRL के साथ होराइजन LED पोजिशनिंग लैंप और दोनों तरफ LED टर्न इंडिकेटर मिलते हैं। इसके अलावा कंपनी इसमें रियर विंडो सनशेड, ड्यूल-टोन स्टाइल वाले 16-इंच स्टील वील्स और डाइनैमिक गाइडलाइन वाला रियर कैमरा जैसे फंक्शनल फीचर्स भी दे रही है। इस वेरिएंट की कीमत पेट्रोल मैनुअल के लिए 13,13,400 रुपये से शुरू होकर पेट्रोल IVT के लिए 14,48,900 रुपये तक जाती है। डीजल मैनुअल की कीमत 14,69,400 रुपये है, जबकि डीजल ऑटोमैटिक की कीमत कंपनी ने 16,04,400 रुपये रखी है। ध्यान दें कि ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Creta

Hyundai Creta

₹ 10.79 - 20.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 19.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos

Kia Seltos

₹ 10.99 - 20.39 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kushaq

Skoda Kushaq

₹ 10.69 - 18.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta N Line

Hyundai Creta N Line

₹ 16.93 - 20.64 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

S(O) समर एडिशन

S(O) समर एडिशन में फैक्ट्री-इंस्टॉल्ड डैशकैम सिस्टम भी दिया गया है। इसमें ड्राइविंग रिकॉर्डिंग, इमर्जेंसी और इवेंट रिकॉर्डिंग, वेकेशन मोड, मोबाइल ऐप से ऑन-डिमांड वीडियो और फोटो कैप्चर जैसे कई रिकॉर्डिंग मोड मौजूद हैं। S(O) पेट्रोल मैनुअल की कीमत 14,19,900 रुपये है, जबकि IVT वर्जन की कीमत 15,64,900 रुपये है। डीजल ऑप्शन्स में मैनुअल की कीमत 15,80,900 रुपये और ऑटोमैटिक की कीमत 17,25,900 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

कंपनी ने S(O) Knight Summer Edition भी लाई है, जिसमें नाइट एडिशन स्टाइलिंग एलिमेंट्स के साथ-साथ वही डैशकैम फीचर भी मौजूद है। इसके पेट्रोल मैनुअल की कीमत 14,38,400 रुपये और डीजल मैनुअल की कीमत 15,99,400 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

SX समर एडिशन

SX समर एडिशन में डैशकैम के साथ 10.25 इंच का मल्टी-डिस्प्ले डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है, जो इसे और भी बेहतर बनाता है। इस खास वेरिएंट की कीमत पेट्रोल मैनुअल के लिए 15,03,600 रुपये है। समर एडिशन लाइनअप में सबसे टॉप SX प्रीमियम वेरिएंट में सराउंड व्यू मॉनिटर (SVM), ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर (BVM) और फ्रंट पार्किंग सेंसर के साथ-साथ डिजिटल क्लस्टर और डैशकैम जैसे फीचर शामिल हैं। इसके पेट्रोल IVT की कीमत 17,77,900 रुपये और डीजल मैनुअल की कीमत 17,88,900 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

मेकैनिकली क्रेटा के समर एडिशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही 1.5-लीटर MPi पेट्रोल और 1.5-लीटर U2 CRDi डीजल इंजन ऑप्शन आता है। ये वेरिएंट बेस्ड मैनुअल, IVT और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन देते हैं। हुंडई का कहना है कि समर एडिशन वेरिएंट को लाने मकसद डिजिटल डिस्प्ले, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और एक्सट्रा सेफ्टी इक्विपमेंट जैसे प्रीमियम फीचर्स को और आसानी से ग्राहकों की पहुंच में लाना है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।