हुंडई, किआ और Toyota की तीन नई कारें जल्द होंगी लॉन्च, लिस्ट में हैचबैक से लेकर 7-सीटर SUV तक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आने वाले दिनों में किआ, हुंडई और टोयोटा की बेहतरीन कारें मार्केट में लॉन्च होने वाली हैं। इनमें एक नई 7-सीटर प्रीमियम एसयूवी, सेल्टॉस का स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्जन और ग्लांजा का फेसलिफ्ट शामिल है।

Representative Image
प्रतीकात्मक फोटो

इंडियन कार मार्केट में एक से बढ़ कर एक कारों की एंट्री होने वाली है। वहीं, अगर आप हुंडई, किआ या टोयोटा के फैन हैं, तो आने वाले दिनों में इन कंपनियों की कुछ बेहतरीन कारें मार्केट में लॉन्च होने वाली हैं। इनमें एक नई 7-सीटर प्रीमियम एसयूवी, सेल्टॉस का स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्जन और ग्लांजा का फेसलिफ्ट शामिल है। आइए जानते हैं इन कारों में कंपनियां क्या कुछ ऑफर करने वाली है।

हुंडई Ni1i 7-सीटर एसयूवी

हुंडई आजकल एक नई प्रीमियम थ्री-रो एसयूवी पर काम कर रही है। इसे अभी Ni1i कोडनेम से जाना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे चीन में बिकने वाली हुंडई टूसॉन के लॉन्ग-व्हीलबेस वर्जन के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है, हालांकि, कंपनी ने अभी इस बात को कन्फर्म नहीं किया है। चीन में बिकने वाली टूसॉन LWB की लंबाई 4,670 एमएम और व्हीलबेस 2,755 एमएम है। इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन भी मिलने की संभावना है। कंपनी भारत के लिए 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड सिस्टम का इस्तेमाल कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हुंडई इस एसयूवी की हर साल करीब 50,000 यूनिट बनाने का टारगेट सेट कर सकती है। लॉन्च के बाद इसकी टक्कर महिंद्रा XUV 7XO, टाटा सफारी और एमजी हेक्टर प्लस से हो सकती है। इसके अलावा आने वाली मारुति सुजुकी, रेनो, निसान और टोयोटा की 3-रो एसयूवी से भी इसका मुकाबला होगा।

किआ सेल्टॉस हाइब्रिड

किआ ने न्यू जेनरेशन सेल्टॉस को इस साल लॉन्च किया है। अब कंपनी इसका स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्जन भी भारत में लाने की तैयारी कर रही है। इसे अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। माना जा रहा है कि हुंडई की नेक्स्ट-जेनरेशन क्रेटा के लॉन्च के बाद सेल्टॉस हाइब्रिड को मार्केट में लॉन्च जाएगा। सेल्टॉस हाइब्रिड में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा।

इसमें इलेक्ट्रिक मोटर और छोटी बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा। हाइब्रिड वर्जन के डिजाइन और फीचर्स में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि, बैटरी और हाइब्रिड सिस्टम की वजह से इसका बूट स्पेस नॉर्मल सेल्टॉस के मुकाबले थोड़ा कम हो सकता है। किआ फ्यूचर में सेल्टॉस के डीजल वर्जन को डिस्कंटिन्यू करके उसकी जगह हाइब्रिड वर्जन को दे सकती है। हालांकि, इस बारे में कंपनी ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

टोयोटा ग्लांजा फेसलिफ्ट

टोयोटा अपनी प्रीमियम हैचबैक ग्लांजा का अपडेटेड वर्जन भी जल्द लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्लांजा फेसलिफ्ट को 14 अक्टूबर लॉन्च किया जाएगा। इसमें बलेनो फेसलिफ्ट की तरह हल्के एक्सटीरियर बदलाव और कुछ नए फीचर्स मिल सकते हैं। नई ग्लांजा में 1.2-लीटर Z12E सीरीज 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। सीएनजी का ऑप्शन भी कंटिन्यू रहेगा।

शुरुआत में इसे मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ ऑफर किया जा सकता है। बाद में टोयोटा सीएनजी के साथ एएमटी का ऑप्शन भी ला सकती है। फीचर्स की बात करें, तो ग्लांजा फेसलिफ्ट में लेवल-2 ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, 9-इंच टचस्क्रीन और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। नई ग्लांजा की कीमत के बारे में अभी पक्के तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़हुंडई, किआ और टोयोटा की तीन नई कारें जल्द होंगी लॉन्च, लिस्ट में 7-सीटर SUV भी