
मार्केट में तहलका मचाने की तैयारी में हुंडई, 2026 में ला रही ये 4 धांसू कार; इनमें EV भी है शामिल
हुंडई मोटर इंडिया इस साल भारतीय बाजार में बड़े स्तर पर हलचल मचाने की तैयारी में है। बता दें कि हुंडई 2026 में चार बिल्कुल नई या अपडेटेड कारें लॉन्च करने की पलानिंग पर काम कर रही है।
निकट भविष्य में नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, हुंडई मोटर इंडिया इस साल भारतीय बाजार में बड़े स्तर पर हलचल मचाने की तैयारी में है। कंपनी सिर्फ मौजूदा मॉडलों के सालाना अपडेट तक सीमित नहीं रहने वाली है। हुंडई 2026 में चार बिल्कुल नई या अपडेटेड कारें लॉन्च करने की पलानिंग पर काम कर रही है। खास बात यह है कि ये अपकमिंग कारें बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक फैली होंगी। यानी हर तरह के ग्राहकों को ध्यान में रखा गया है। आइए जानते हैं कंपनी की ऐसी ही तीन मोस्ट-अवेटेड इलेक्ट्रिक कारों के बारे में विस्तार से।






हुंडई वरना फेसलिफ्ट
इस साल की शुरुआत हुंडई वरना फेसलिफ्ट से हो सकती है। ग्लोबल मार्केट की तरह तीन साल के प्रोडक्ट लाइफ-साइकल को फॉलो करते हुए कंपनी छठी जनरेशन वर्ना का अपडेटेड वर्जन अप्रैल 2026 तक लॉन्च कर सकती है। मौजूदा मॉडल मार्च, 2023 में आया था। नई वरना में फ्रंट डिजाइन ज्यादा शार्प और आक्रामक होगा, जो नई सोनाटा से इंस्पायर्ड होगा। फीचर्स की बात करें तो इसमें 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जिसमें वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट के साथ नया ccNC सॉफ्टवेयर होगा। हालांकि, इंजन और मैकेनिकल सेटअप में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Ioniq 5
₹ 46.05 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta EV
₹ 18.02 - 24.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट
इसके बाद दूसरी तिमाही में हुंडई एक्सटर का मिड-साइकल फेसलिफ्ट पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई एक्सटर में बड़ा 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 9.9-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है। डिजाइन में भी हल्के-फुल्के बदलाव होंगे, जैसे नए बंपर, अपडेटेड हेडलैंप और टेललैंप और नए 15-इंच अलॉय व्हील्स। हालांकि, पावरट्रेन के मोर्चे पर कोई बदलाव नहीं होगा और मौजूदा इंजन व गियरबॉक्स ही जारी रहेंगे।
हुंडई Ioniq 5 फेसलिफ्ट
साल के मध्य यानी जून या जुलाई में हुंडई अपनी इलेक्ट्रिक कार Ioniq 5 के फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च कर सकती है। इसे कंपनी ने मार्च, 2024 में इंटरनेशनल मार्केट में दिखाया था। इस अपडेटेड मॉडल में रियर वाइपर और वॉशर, डिजिटल की 2, नया थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और ccNC बेस्ड 12.3-इंच के डिजिटल डिस्प्ले दिए जाएंगे। सबसे बड़ा अपडेट इसमें मिलने वाली 84 kWh की बड़ी बैटरी होगी जिससे ड्राइविंग रेंज बेहतर होगी।
हुंडई Bayon
दूसरी ओर फेस्टिव सीजन के आसपास हुंडई साल का सबसे अहम लॉन्च Bayon करेगी। यह नई जनरेशन सब-4 मीटर एसयूवी होगी जो Venue के ऊपर पोजिशन की जाएगी। बता दें कि इसमें नया हाइब्रिड-रेडी 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, कार में आपको कई मॉडर्न फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




