मारुति विक्टोरिस को टक्कर देने आ रही Hyundai की नई एसयूवी, नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा और eSUV भी होगी लॉन्च
हुंडई अपनी कुछ नई एसयूवी को मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें मारुति सुजुकी विक्टोरिस को टक्कर देने वाली बेयॉन के साथ एक ऑल-न्यू इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी भी शामिल है।

हुंडई अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को एक्सपैंड करने वाली है। इसके लिए कंपनी अपनी कुछ नई एसयूवी को मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें मारुति सुजुकी विक्टोरिस को टक्कर देने वाली बेयॉन के साथ एक ऑल-न्यू इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी भी शामिल है। साथ ही कंपनी भारतीयों की सबसे फेवरेट एसयूवी में से एक यानी क्रेटा का भी 3rd जेनरेशन लॉन्च करने वाली है। आइए जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में।
Hyundai Bayon
हुंडई भारत में सेकेंड जेनरेशन की बेयॉन क्रॉसओवर को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसका कोडनेम BC4i है। कंपनी इसे इस साल के आखिर तक यह इस साल के आखिर में मार्केट में एंट्री कर सकती है। फर्स्ट जेनरेशन बेयॉन का डिजाइन क्रॉसओवर जैसा हुआ करता था, लेकिन नया मॉडल एसयूवी जैसा दिखेगा। इसके अलावा इसमें आपको स्प्लिट हेडलैंप, हुंडई की बड़ी एसयूवी से इंस्पायर्ड बोल्ड ग्रिल डिजाइन, मोटी वील आर्च क्लैडिंग, शार्क-फिन एंटीना, रूफ रेल, स्लीक कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप और फ्यूचरिस्टिक अलॉय वील देखने को मिलेंगे।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hyundai Creta EV
₹ 18.02 - 24.55 लाख
Hyundai Inster
₹ 12 लाख से शुरू
Hyundai IONIQ 6
₹ 65 लाख से शुरू
Hyundai Ioniq 9
₹ 1.2 - 1.3 करोड़
Hyundai Staria Electric
₹ 50 - 60 लाख
Hyundai Venue EV
₹ 12 लाख से शुरू
नई बेयॉन में 1.2 लीटर का नया टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो हाइब्रिड मॉडल के लिए भी तैयार होगा। इस इंजन की ऑफिशियल डेब्यू अभी बाकी है। इसकी शुरुआती कीमत 8.5 लाख रुपये होने की उम्मीद की जा रही है। इसकी टक्कर मारुति सुजुकी की विक्टोरिस से होगी।
Next Generation Creta
हुंडई अपनी नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा को 2026 के आखिर में या 2027 की शुरुआत में लॉन्च कर सकता है। नई क्रेटा थर्ड-जेनरेशन K3 प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इस प्लेटफॉर्म से एसयूवी की सेफ्टी भी बेहतर होगी। K3 पर बेस्ड सेल्टोस ने भारत NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार परफॉर्म किया है। नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा दिखने में काफी फ्यूचरिस्टिक और टेक्नोलॉजी से लोडेड होगी। शुरुआत में कंपनी तीन इंजन ऑप्शन- 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल में ऑफर कर सकती है। नई क्रेटा में आपको 1.5 लीटर पेट्रोल पर बेस्ड स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन भी देखने को मिल सकता है।
Electric Compact SUV (Codenamed HE1i)
हुंडई इस फाइनेंशिय ईयर के खत्म होने से पहले भारत में एक बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। इसका कोडनेम HE1i है। यह ग्लोबल मार्केट में सेल हो रही इंस्टर ईवी पर बेस्ड होगी। इसकी टक्कर टाटा नेक्सॉन ईवी और एमजी विंडसर ईवी से होगी। कंपनी एक्ससाइड से लोकली मैन्युफैक्चर्ड बैटरीज लेगी। इलेक्ट्रिक एसयूवी स्टैंडर्ड रेंज और लॉन्ग रेंज वर्जन में आ सकती है। इसकी क्लेम्ड रेंज 500 किलोमीटर तक की हो सकती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


