Hyundai की इन नई SUV में मिल सकता है नया इंजन, बढ़ेगी फ्यूल एफिशिएंसी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यह एक ऑल-न्यू 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा। इसे कंपनी हाई फ्यूल एफिशिएंसी और इलेक्ट्रिफाइड टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करने के लिए डिवेलप कर रही है। यह इंजन हमें अपकमिंग एसयूवी में देखने को मिल सकता है।

Hyundai की इन नई SUV में मिल सकता है नया इंजन, बढ़ेगी फ्यूल एफिशिएंसी
EMI केवल10,460/ माह

हुंडई अपनी नई गाड़ियों में नया इंजन ऑप्शन देने की तैयारी कर रही है। यह एक ऑल-न्यू 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा। इसे कंपनी हाई फ्यूल एफिशिएंसी और इलेक्ट्रिफाइड टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करने के लिए डिवेलप कर रही है। कंपनी इस इंजन को इस साल लॉन्च होने वाली बेयॉन बेस्ड कॉम्पैक्ट एसयूवी में ऑफर कर सकती है। साथ ही नया 1.2 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड पावट्रेन कंपनी अपनी नेक्स्ट-जेनरेशन क्रेटा (हाइब्रिड) समेत दूसरी कॉम्पैक्ट एसयूवी और मिडसाइज एसयूवी में भी ऑफर कर सकती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
BMW 5 Series
₹ 74.4 लाख से शुरू
EMI केवल97,279/ माह
पात्रता जांचें
BMW X7
₹ 1.26 - 1.33 करोड़
EMI केवल1,64,747/ माह
पात्रता जांचें
BMW X5
₹ 93.6 लाख - 1.07 करोड़
EMI केवल1,22,384/ माह
पात्रता जांचें
BMW 3 Series LWB
₹ 62 - 65 लाख
EMI केवल81,066/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.82 लाख
EMI केवल16,200/ माह
पात्रता जांचें

क्रेटा के मौजूदा इंजन से कॉम्पैक्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुंडई का नया 1.2L TGDi इंजन, क्रेटा के मौजूदा 160bhp, 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन के मुकाबले ज्यादा कॉम्पैक्ट और बेहतर माइलेज देने वाला होगा। हालांकि, इसकी परफॉर्मेंस के सटीक आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। उम्मीद है कि यह 120bhp की पावर और 172Nm का टॉर्क देने वाले वेन्यू के 1.0L पेट्रोल इंजन के मुकाबले बेहतर टॉर्क और ड्राइविंग एक्सपीरियंस देगा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Bayon

Hyundai Bayon

₹ 8 - 14 लाख

EMI केवल10,460/ माह
पात्रता जांचें
Hyundai Creta

Hyundai Creta

₹ 10.79 - 20.2 लाख

EMI केवल14,108/ माह
पात्रता जांचें
Hyundai i20

Hyundai i20

₹ 5.99 - 10.57 लाख

EMI केवल7,832/ माह
पात्रता जांचें
Hyundai i20 N Line

Hyundai i20 N Line

₹ 9.27 - 11.74 लाख

EMI केवल12,121/ माह
पात्रता जांचें
Hyundai New Generation Creta

Hyundai New Generation Creta

₹ 11 - 21.5 लाख

EMI केवल14,383/ माह
पात्रता जांचें
Hyundai Creta N Line

Hyundai Creta N Line

₹ 19.03 - 20.1 लाख

EMI केवल24,882/ माह
पात्रता जांचें

नई क्रेटा में क्या होगा खास?

नेक्स्ट जेनरेशन हुंडई क्रेटा मौजूदा मॉडल के मुकाबले लंबी, चौड़ी और ज्यादा स्पेशियस होगी। यह हुंडई के नए K3 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसका डिजाइन अधिक शार्प होगा। स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि नई क्रेटा के साथ भारत में हुंडई का Pleos Connect सिस्टम भी लॉन्च होगा। इस SUV में अपडेटेड ADAS suit और कई एडवांस्ड फीचर्स भी मिल सकते हैं। 2027 क्रेटा लाइनअप में मौजूदा इंजन ऑप्शन – 115bhp, 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 160bhp, 1.5L टर्बो पेट्रोल और 116bhp, 1.5L डीजल ऑफर किया जा सकता है।

नई हुंडई बेयॉन भी मचाएगी तहलका

हुंडई का नया 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन, नई बेयॉन-बेस्ड कॉम्पैक्ट SUV में पहली बार आएगा। हालांकि, अभी तक इसकी पोजिशनिंग को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। पहले की रिपोर्ट्स में कहा गया था कि यह मॉडल हुंडई के पोर्टफोलियो में वेन्यू से ऊपर और क्रेटा से नीचे होगा। इसकी सीधी टक्कर Maruti Suzuki Fronx, रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट से होगी। इस कॉम्पैक्ट SUV की कीमत वेन्यू के आसपास होने की उम्मीद है, जो अभी 8 लाख रुपये से 15.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत रेंज में उपलब्ध है।

आने वाली है नई i20

हुंडई अपनी पॉप्युलर हैचबैक i20 के 4th Generation को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसे टीज करना भी शुरू कर दिया है। अपकमिंग i20 का लुक मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी ज्यादा मॉडर्न और अपीलिंग होगा। नई i20 की सबसे बड़ी खासियत इसका नया फ्रंट लाइटिंग डिजाइन है। कंपनी ने कार के फ्रंट में फुल वाइड LED लाइट बार दी है, जो दोनों तरफ की लाइट्स को आपस में कनेक्ट करती है। इसके अलावा कार के एज पर Y-शेप LED DRLs दिए गए हैं। इंजन की बात करें, तो ग्लोबल मार्केट्स में नई i20 को हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ भी ऑफर किया जा सकता है। वहीं, भारत में मौजूदा इंजन ऑप्शन ही ऑफर किए जाने की उम्मीद है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।