मार्केट में तहलका मचाने हुंडई ला रही ये धाकड़ मिड-साइज SUV, मिलेंगे धांसू फीचर्स; जानिए कब होगी लॉन्च
भारतीय मार्केट में अपनी बादशाहत बरकरार रखने के लिए हुंडई अब तक का सबसे बड़ा दांव खेलने जा रही है। माना जा रहा है कि इस नए लाइनअप में हुंडई बेयॉन पर बेस्ड एक नई मिड-साइज एसयूवी शामिल होगी।

भारतीय मार्केट में अपनी बादशाहत बरकरार रखने के लिए हुंडई अब तक का सबसे बड़ा दांव खेलने जा रही है। बढ़ते कॉम्पिटिशन को देखते हुए कंपनी ने भारत के लिए दो बिल्कुल नई एसयूवी और एक लोकल लेवल पर तैयार होने वाली कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी (EV SUV) को लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इनके नाम और डिटेल्स से पर्दा नहीं उठाया है। माना जा रहा है कि इस नए लाइनअप में थर्ड-जनरेशन हुंडई क्रेटा और हुंडई बेयॉन पर बेस्ड एक नई मिड-साइज एसयूवी शामिल होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसे फाइनेंशियल ईयर 2026-2027 के दौरान लॉन्च किया जा सकता है।
कुछ ऐसी दिखेगी एसयूवी
इंटरनल तौर पर 'Bc4i' कोडनेम वाली इस नई हुंडई मिड-साइज एसयूवी की लंबाई करीब 4.18 मीटर होने की उम्मीद है। हालांकि, यह ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली बेयॉन जैसी ही होगी। भारतीय मार्केट की जरूरतों को देखते हुए इसे साइज में थोड़ा बड़ा और ज्यादा मस्कुलर लुक दिया जाएगा। इसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी विक्टोरिस से होगा। भारतीय ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इस कार को थोड़ा ऊंचा और सीधा खड़ा रखा जाएगा। इससे सड़कों पर चलते समय यह एक असली एसयूवी वाला फील दे सके।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hyundai i20
₹ 5.99 - 10.57 लाख
Maruti Suzuki Baleno
₹ 5.99 - 9.1 लाख
Tata Tiago
₹ 4.69 - 8.55 लाख
Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख
Maruti Suzuki Swift
₹ 5.79 - 8.8 लाख
Tata Altroz
₹ 6.3 - 10.77 लाख
कुछ ऐसा होगा पावरट्रेन
इंजन और पावरट्रेन के मामले में हुंडई इस कार को कई तरह के ऑप्शन के साथ मार्केट में उतार सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत आने वाले मॉडल में कंपनी एक नॉर्मल पेट्रोल इंजन के साथ-साथ सीएनजी (CNG) पावरट्रेन का ऑप्शन भी दे सकती है। वैसे हुंडई की गाड़ियां हमेशा से ही अपने प्रीमियम और फीचर-लोडेड इंटीरियर के लिए जानी जाती हैं। इस नई एसयूवी में भी कंपनी इसी अप्रोच को आगे बढ़ाने वाली है।
ग्लोबल बेयॉन का इंजन
अगर इसके ग्लोबल मॉडल पर नजर डालें तो वहां हुंडई बेयॉन तीन दमदार इंजनों के साथ आती है। इसमें पहला 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन है। यह सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। दूसरा 1.0-लीटर का टीजीडीआई टर्बो पेट्रोल इंजन है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक का ऑप्शन मिलता है। वहीं, तीसरा ऑप्शन 1.0-लीटर का माइल्ड हाइब्रिड इंजन है जो 6-स्पीड iMT और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स के साथ आता है।
धांसू होंगे एसयूवी के फीचर्स
फीचर्स के मामले में हुंडई इस एसयूवी के केबिन को किसी लग्जरी कार जैसा बनाने की तैयारी में है। इसमें ग्राहकों को एक बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, प्रीमियम लेदरेट अपहोल्स्ट्री और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग जैसी मॉडर्न सुविधाएं मिलेंगी। सेफ्टी के लिहाज से भी कार में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसमें रियर पार्किंग कैमरा, आगे और पीछे के पार्किंग सेंसर्स, हुंडई ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, शानदार ऑडियो सिस्टम, कई सारे एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे धांसू फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


