ग्राहकों के लिए तरस गई हुंडई की यह इलेक्ट्रिक कार! 30 दिनों में सिर्फ 9 लोगों ने खरीदा, 690 km है रेंज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हुंडई की पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार आयोनिक 5 (Hyundai IONIQ 5) को बीते महीने यानी जून, 2026 में निराशा हाथ लगी। बता दें कि इस दौरान आयोनिक 5 को सिर्फ 9 लोगों ने खरीदा।

hyundai ioniq 5 were sold only 9 units in june 2026
Hyundai Ioniq 5
केवल
72,900/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

भारतीय ग्राहकों के बीच हुंडई की कारों को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी जून, 2026 की बात करें तो इस दौरान हुंडई वेन्यू, एक्सटर और क्रेटा जैसे मॉडलों को खूब ग्राहक मिले। हालांकि, इसी दौरान कंपनी की पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार हुंडई आयोनिक 5 (Hyundai IONIQ 5) को निराशा हाथ लगी। बता दें कि इस दौरान आयोनिक 5 को सिर्फ 9 लोगों ने खरीदा। इस दौरान इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 25 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जून, 2025 में इसे 12 ग्राहक मिले थे। आइए जानते हैं इस ईवी के फीचर्स, ड्राइविंग रेंज और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.95 लाख
EMI केवल17,700/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.82 लाख
EMI केवल16,300/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.54 - 14.88 लाख
EMI केवल9,900/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra XUV 7XO
₹ 13.66 - 24.92 लाख
EMI केवल17,900/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
EMI केवल24,800/ माह
अपनी EMI जानें
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
EMI केवल15,100/ माह
अपनी EMI जानें

धांसू हैं कार के फीचर्स

हुंडई आयोनिक 5 में पैरामेट्रिक पिक्सेल एलईडी हेडलाइट्स और टेललाइट्स दी गई हैं, जो इसे एक यूनीक लुक देती हैं। कार के ऑटो फ्लश डोर हैंडल्स और 20-इंच के अलॉय व्हील्स इसके स्पोर्टी कैरेक्टर को और बढ़ाते हैं। इंटीरियर की बात करें तो इसके केबिन में 12.3-इंच की दो बड़ी स्क्रीन मिलती हैं, जिनमें एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरी ड्राइवर डिस्प्ले के लिए है। गाड़ी के अंदर काफी खुला और हवादार स्पेस मिलता है, जिसमें इको-फ्रेंडली और रीसाइकिल्ड मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है।

सेफ्टी भी है दमदार

इसमें सेफ्टी के लिए सबसे एडवांस लेवल-2 एडास (ADAS) तकनीक दी गई है। इसमें फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग और लेन कीप असिस्ट जैसे 21 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा, कार में 6-एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। आराम के लिए इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, प्रीमियम बोस (Bose) का 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और वेहिकल-टू-लोड (V2L) तकनीक भी मिलती है।

690 किमी की शानदार रेंज

परफॉर्मेंस की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 84kWh का बड़ा और पावरफुल लिक्विड-कूल्ड बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कार सिंगल चार्ज में 690 किलोमीटर (ARAI सर्टिफाइड) की शानदार ड्राइविंग रेंज देती है। इसमें लगी रियर-व्हील ड्राइव (RWD) इलेक्ट्रिक मोटर 225bhp की मैक्सिमम पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह कार मात्र 7.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

इतनी है कार की कीमत

यह कार 800V की अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यदि आप इसे 350ुkW के डीसी (DC) फास्ट चार्जर से चार्ज करते हैं, तो यह बैटरी सिर्फ 18 मिनट में 10 से 80 पर्सेंट तक चार्ज हो जाती है। भारतीय मार्केट में हुंडई आयोनिक 5 की एक्स-शोरूम कीमत 55.70 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कार देश में केवल एक ही फुली-लोडेड वैरिएंट में बेची जा रही है। इस बजट में ग्राहकों को बेहतरीन रेंज, लग्जरी फीचर्स, स्पोर्टी लुक और तगड़ी सुरक्षा का एक परफेक्ट कॉम्बो मिल जाता है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़ग्राहकों के लिए तरस गई यह इलेक्ट्रिक कार! 30 दिनों में सिर्फ 9 लोगों ने खरीदा