
हुंडई की इस कार हुआ बुरा हाल, अक्टूबर के 31 दिनों में सिर्फ 6 लोगों ने खरीदा; सेल बढ़ाने ₹7 लाख डिस्काउंट!
हुंडई की अक्टूबर सेल्स ब्रेकअप का डेटा सामने आ गया है। कंपनी के लिए एक बार फिर उसकी क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। तो दूसरी तरफ, आयोनिक 5 उसकी सबसे कम बिकने वाली कार रही। पिछले महीने इसकी सिर्फ 6 यूनिट ही बिकीं। ये पिछले कई महीने से कंपनी के लिए सबसे कम बिकने वाली कार रही है।
हुंडई की अक्टूबर सेल्स ब्रेकअप का डेटा सामने आ गया है। कंपनी के लिए एक बार फिर उसकी क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। तो दूसरी तरफ, आयोनिक 5 उसकी सबसे कम बिकने वाली कार रही। पिछले महीने इसकी सिर्फ 6 यूनिट ही बिकीं। ये पिछले कई महीने से कंपनी के लिए सबसे कम बिकने वाली कार रही है। इसकी सेल डाउन होने का बड़ा कारण सेगमेंट में हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक की एंट्री मानी जाती है। इसी वजह से कंपनी इसका स्टॉक खत्म करना चाहती है। कई डीलर्स इस कार पर 7 लाख रुपए तक का डिस्काउंट भी ऑफर कर रहे हैं।






हुंडई आयोनिक 5 इलेक्ट्रिक SUV की इस साल की सेल्स की बात करें तो जनवरी में इसकी 16 यूनिट, फरवरी में 16 यूनिट, मार्च में 19 यूनिट, अप्रैल में 16 यूनिट, मई में 11 यूनिट, जून में 12 यूनिट, जुलाई में 25 यूनिट, अगस्त में 14 यूनिट, सितंबर में 6 यूनिट और अक्टूबर में 6 यूनिट बिकीं। यानी इस साल अब तक इसकी 141 यूनिट ही बिकीं हैं। बता दें कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 45.95 लाख रुपए है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

BMW iX1 LWB
₹ 49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BYD Sealion 7
₹ 48.9 - 54.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volvo EX30
₹ 39.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volvo EX40
₹ 56.1 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BYD Atto 3
₹ 24.99 - 33.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tesla Model Y
₹ 59.89 - 67.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
हुंडई आयोनिक 5 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
इस इलेक्ट्रिक कार के अंदर 12.3-इंच स्क्रीन का पेयर मिलता है। जिसमें इस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन साथ दिया है। कार में हेडअप डिस्पले भी मिलता है। कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, वर्चुअली इंजन साउंड, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, चार डिस्क ब्रेक, मल्टी कोलाइजन-अवॉइडेंस ब्रेक, पावर चाइल्ड लॉक दिया है। इसमें लेवल 2 ADAS भी दिया है, जो 21 सेफ्टी फीचर्स को सपोर्ट करता है।
इसके इंटीरियर में ईको-फ्रेंडली मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। डैशबोर्ड और डोर ट्रिम्स पर सॉफ्ट टच मटेरियल दिया है। आर्मरेस्ट, सीट अपहोल्स्ट्री और स्टीयिरिंग व्हील पर पिक्सल डिजाइन मिलता है। कंपनी का कहना है कि कार के क्रैश पैड, स्विच, स्टीयरिंग व्हील, डोर पैनल पर बायो पेंट किया गया है। इसकी HDPI को 100% रिसाइकिल करके फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है।
इस इलेक्ट्रिक कार में 72.6kWh का बैटरी पैक दिया है। ये सिंगल चार्ज पर ARAI-सर्टिफाइट 631km की रेंज देती है। आयोनिक 5 में सिर्फ रियर व्हील ड्राइव मिलता है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 217hp का पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करती है। ये कार 800 वाट की सुपरफास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि 18 मिनट की चार्जिंग में ये 10 से 80% तक चार्ज हो जाती है। इसकी लंबाई 4634mm, चौड़ाई 1890mm, ऊंचाई 1625mm और व्हीलबेस 3000mm है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


