सिर्फ 20 यूनिट तक सिमट गई इस कार की बिक्री, मार्च में नहीं खुला था खाता; कभी ग्राहकों की लगती थी लाइन

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

उसके पोर्टफोलियो में एक कार ऐसी भी है जिसकी डिमांड सबसे कम है। हम बात कर रहे हैं कंपनी के इलेक्ट्रिक मॉडल आयोनिक 5 की। दरअसल, अप्रैल में इसकी 20 यूनिट बिकीं। हालांकि, मार्च में इसे एक भी ग्राहक नहीं मिला था। बता दें कि आयोनिक 5 कंपनी की लग्जरी इलेक्ट्रिक कार है।

सिर्फ 20 यूनिट तक सिमट गई इस कार की बिक्री, मार्च में नहीं खुला था खाता; कभी ग्राहकों की लगती थी लाइन

हुंडई की अप्रैल 2026 सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी के लिए हर बार की तरह क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। पिछले महीने इसकी 15,291यूनिट बिकीं। कंपनी SUV सेगमेंट में काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। क्रेटा के साथ वेन्यू और एक्सटर की डिमांड काफी हाई है। वहीं, ऑरा ने 4,587 यूनिट के साथ तीसरी पोजीशन पर कब्जा कर लिया। हालांकि, उसके पोर्टफोलियो में एक कार ऐसी भी है जिसकी डिमांड सबसे कम है। हम बात कर रहे हैं कंपनी के इलेक्ट्रिक मॉडल आयोनिक 5 की। दरअसल, अप्रैल में इसकी 20 यूनिट बिकीं। हालांकि, मार्च में इसे एक भी ग्राहक नहीं मिला था। बता दें कि आयोनिक 5 कंपनी की लग्जरी इलेक्ट्रिक कार है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 46.30 लाख से 46.30 लाख रुपए तक हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
हुंडई मॉडल वाइज सेल्स ब्रेकअप अप्रैल 2026
नंमॉडलअप्रैल 26अप्रैल 25अंतरग्रोथ % YoYशेयर %
1क्रेटा / EV15,29117,016-1,725-10.1429.46
2वेन्यू12,4207,9534,46756.1723.93
3एक्सटर8,0965,4162,68049.4815.6
4i205,6243,5252,09959.5510.84
5ऑरा4,5874,2243638.598.84
6i10 निओस4,1494,137120.297.99
7वरना8651,005-140-13.931.67
8अल्काजार8501,017-167-16.421.64
9आयोनिक 520164250.04
10टक्सन065-65-1000
टोटल51,90244,3747,52816.96100

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Ioniq 5

Hyundai Ioniq 5

₹ 55.7 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volvo EX40

Volvo EX40

₹ 56.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD Sealion 7

BYD Sealion 7

₹ 49.4 - 54.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tesla Model Y

Tesla Model Y

₹ 59.89 - 67.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW iX1 LWB

BMW iX1 LWB

₹ 49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia EV6

Kia EV6

₹ 65.97 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

हुंडई आयोनिक 5 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
इस इलेक्ट्रिक कार के अंदर 12.3-इंच स्क्रीन का पेयर मिलता है। जिसमें इस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन साथ दिया है। कार में हेडअप डिस्पले भी मिलता है। कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, वर्चुअली इंजन साउंड, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, चार डिस्क ब्रेक, मल्टी कोलाइजन-अवॉइडेंस ब्रेक, पावर चाइल्ड लॉक दिया है। इसमें लेवल 2 ADAS भी दिया है, जो 21 सेफ्टी फीचर्स को सपोर्ट करता है।

इसके इंटीरियर में ईको-फ्रेंडली मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। डैशबोर्ड और डोर ट्रिम्स पर सॉफ्ट टच मटेरियल दिया है। आर्मरेस्ट, सीट अपहोल्स्ट्री और स्टीयिरिंग व्हील पर पिक्सल डिजाइन मिलता है। कंपनी का कहना है कि कार के क्रैश पैड, स्विच, स्टीयरिंग व्हील, डोर पैनल पर बायो पेंट किया गया है। इसकी HDPI को 100% रिसाइकिल करके फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस इलेक्ट्रिक कार में 72.6kWh का बैटरी पैक दिया है। ये सिंगल चार्ज पर ARAI-सर्टिफाइट 631km की रेंज देती है। आयोनिक 5 में सिर्फ रियर व्हील ड्राइव मिलता है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 217hp का पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करती है। ये कार 800 वाट की सुपरफास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि 18 मिनट की चार्जिंग में ये 10 से 80% तक चार्ज हो जाती है। इसकी लंबाई 4634mm, चौड़ाई 1890mm, ऊंचाई 1625mm और व्हीलबेस 3000mm है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।