ग्राहकों के लिए बुरी तरह तरस गई ये कार, पिछले 12 महीनों में सिर्फ 185 ग्राहक मिले; 600 km से ज्यादा है रेंज

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हुंडई आयोनिक 5 (Hyundai IONIQ 5) को FY2026 के दौरान सिर्फ 185 ग्राहक मिले। इस दौरान आयोनिक की बिक्री में 48 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यह आंकड़ा 353 यूनिट था।

ग्राहकों के लिए बुरी तरह तरस गई ये कार, पिछले 12 महीनों में सिर्फ 185 ग्राहक मिले; 600 km से ज्यादा है रेंज
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

हुंडई की कारों को भारतीय मार्केट में खूब पसंद किया जाता है। अहर बीते फाइनेंशियल ईयर यानी FY2026 की बात करें तो कंपनी की पॉपुलर एसयूवी क्रेटा को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा। इसके अलावा, हुंडई के दूसरे मॉडलों को भी अच्छे-खासे खरीददार मिला। हालांकि, इसी दौरान हुंडई की धांसू इलेक्ट्रिक कार आयोनिक 5 को निराशा हाथ लगी। हुंडई आयोनिक 5 (Hyundai IONIQ 5) को इस दौरान सिर्फ 185 ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर आयोनिक की बिक्री में 48 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले इसी दौरान यह आंकड़ा 353 यूनिट था। आइए जानते हैं हुंडई आयोनिक 5 के फीचर्स, ड्राइविंग रेंज और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
BMW iX1 LWB

BMW iX1 LWB

₹ 49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD Sealion 7

BYD Sealion 7

₹ 49.4 - 54.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volvo EX40

Volvo EX40

₹ 56.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD Atto 3

BYD Atto 3

₹ 24.99 - 33.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tesla Model Y

Tesla Model Y

₹ 59.89 - 67.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और केबिन

इसके डिजाइन में 'पिक्सेल' थीम का इस्तेमाल किया गया है जो इसकी हेडलाइट्स और टेललाइट्स में साफ दिखता है। यह देखने में जितनी स्पोर्टी है अंदर से उतनी ही आरामदायक भी। इसका व्हीलबेस काफी लंबा है जिससे केबिन में बैठने के लिए बहुत जगह मिलती है। इसके इंटीरियर में ईको-फ्रेंडली मटेरियल का इस्तेमाल हुआ है। इसमें दो बड़ी 12.3-इंच की स्क्रीन दी गई हैं। इसकी सीटों को आप किसी सोफे की तरह रिक्लाइन कर सकते हैं। इसके अलावा भी हुंडई आयोनिक में ढ़ेर सारे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं।

दमदार बैटरी और लंबी रेंज

परफॉर्मेंस के मामले में यह कार किसी से कम नहीं है। इसमें 72.6 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है जो फुल चार्ज होने पर आपको करीब 631 किलोमीटर (ARAI के मुताबिक) की शानदार रेंज देता है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 214.56bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह सुपर-फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अगर आप 350 kW का फास्ट चार्जर इस्तेमाल करते हैं तो यह महज 18 मिनट में 10 से 80 पर्सेंट तक चार्ज हो सकती है।

सेफ्टी फीचर्स और कीमत

सेफ्टी के लिए इसमें 'हुंडई स्मार्टसेंस' लेवल-2 ADAS दिया गया है। इसमें लेन कीपिंग असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और फॉरवर्ड कोलिजन असिस्ट जैसे 21 से ज्यादा हाई-टेक फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा, 6-एयरबैग्स और 360-डिग्री कैमरा इसे बेहद सुरक्षित बनाते हैं। भारत में हुंडई आयोनिक 5 की एक्स-शोरूम कीमत करीब 46.30 लाख रुपये है। बता दें कि एक प्रीमियम, सुरक्षित और लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार चाहने वालों के लिए यह एक बेहतरीन पैकेज है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।