सीधे ₹10 लाख का डिस्काउंट, फिर नहीं मिलेगी ऐसी डील; बजट हो तो फौरन लपक लें ये ई-कार

Nov 25, 2025 12:13 am ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अगर आप हुंडई 5 (Ioniq 5) खरीदना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की है। जी हां, क्योंकि नवंबर 2025 में हुंडई 5 (Ioniq 5) पर 10 लाख का मेगा डिस्काउंट मिल रहा है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

सीधे ₹10 लाख का डिस्काउंट, फिर नहीं मिलेगी ऐसी डील; बजट हो तो फौरन लपक लें ये ई-कार
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

अगर आप पिछले कुछ समय से किसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में थे, तो अब आपका इंतजार खत्म समझिए। जी हां, क्योंकि हुंडई ने आधिकारिक तौर पर आयनिक 5 (Ioniq 5) पर पूरे 10 लाख तक का बड़ा डिस्काउंट शुरू कर दिया है। पहले जहां कंपनी 7 लाख का सीधा कैश ऑफर दे रही थी, अब इसे बढ़ाकर 10 लाख कर दिया गया है। यह ऑफर हुंडई की वेबसाइट पर भी लाइव है, यानी डील पक्की है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Ioniq 5

Hyundai Ioniq 5

₹ 46.05 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW iX1 LWB

BMW iX1 LWB

₹ 49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD Sealion 7

BYD Sealion 7

₹ 48.9 - 54.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volvo EX30

Volvo EX30

₹ 39.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volvo EX40

Volvo EX40

₹ 56.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD Atto 3

BYD Atto 3

₹ 24.99 - 33.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

क्या है इसमें फायदा?

जो लोग आयनिक 5 (Ioniq 5) खरीदने को लेकर सोच-विचार में थे, उनके लिए यह सुनहरा मौका है। जी हां, क्योंकि इसमें 10 लाख की छूट मिलते ही कार की कीमत लगभग 36.30 लाख + इंश्योरेंस व रजिस्ट्रेशन बच जाता है। लेकिन, अगर आप थोड़ा स्मार्ट तरीके से नेगोशिएट करें और डीलर से 1.30 लाख का अतिरिक्त बेनिफिट निकलवा लें, तो आयनिक 5 (Ioniq 5) की अंतिम कीमत 35 लाख + इंश्योरेंस/RTO तक आ सकती है।

इस कीमत पर आयनिक 5 (Ioniq 5) मार्केट में सबसे प्रीमियम और वैल्यू-फॉर-मनी EV बन जाती है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी ऑफर या एक्सेसरीज का बेनिफिट है। लेकिन, ये ऑफिशियल ऑफर है, इसलिए इसे बेसलाइन मानकर आप अच्छे से होल्ड करके, बातचीत करके और ज्यादा फायदा उठा सकते हैं।

2025 में EV मार्केट में मुकाबला काफी ज्यादा बढ़ गया है। सरकार ने EV पर GST कम नहीं किया है, जिससे आयनिक 5 (Ioniq 5) की कीमत पहले ही लोगों को ज्यादा लग रही थी। यही वजह है कि कंपनी ने भारी डिस्काउंट देकर बिक्री बढ़ाने की कोशिश की है।

आपको हैरियर ईवी (Harrier EV) या XEV 9e के टॉप मॉडल से थोड़ी ज्यादा कीमत देनी पड़ेगी, लेकिन आयनिक 5 (Ioniq 5) का प्रीमियम प्लेटफॉर्म, आराम और ब्रांड वैल्यू उस कीमत को पूरी तरह जस्टिफाई करते हैं।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;