Hyundai लाया अपनी इस इलेक्ट्रिक SUV का धांसू फेसलिफ्ट, फुल चार्ज पर चलती है 690 km
हुंडई ने इंडियन मार्केट में Ioniq 5 फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है। यह मौजूदा मॉडल से 12.10 लाख रुपये महंगी है। आयोनिक 5 दमदार बैटरी पैक के साथ आती है। इसकी रेंज 690 किलोमीटर की है।

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने इंडियन मार्केट में Ioniq 5 फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है। इसकी कीमत 55.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह मौजूदा मॉडल (43.60 लाख रुपये है) से 12.10 लाख रुपये महंगी है। यह 2023 में लॉन्च होने के बाद से इस इलेक्ट्रिक कार का पहला अपडेट है। इसका फेसलिफ्ट वर्जन इंटरनैशनल मार्केट में पहले से ही सेल के लिए उपलब्ध है। आयोनिक 5 दमदार बैटरी पैक के साथ आती है। इसकी रेंज 690 किलोमीटर की है। हुंडई की यह इलेक्ट्रिक एसयूवी इंडियन मार्केट में पहले से मौजूद किआ ईवी6, वॉल्वो X30, बीवाईडी सीलायन 7 और बीएमडब्ल्यू iX1 एलडब्ल्यूबी जैसी कारों को टक्कर देती है। आइए जानते हैं डीटेल।






एक बार चार्ज करने पर बढ़कर 690 किलोमीटर की रेंज
E-GMP प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हुंडई आयोनिक 5 फेसलिफ्ट में 72.6 kWh की बैटरी की बजाय 84 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की रेंज एक बार चार्ज करने पर बढ़कर 690 किलोमीटर हो गई है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Ioniq 5
₹ 55.7 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volvo EX40
₹ 56.1 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BYD Sealion 7
₹ 49.4 - 54.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tesla Model Y
₹ 59.89 - 67.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW iX1 LWB
₹ 49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia EV6
₹ 65.97 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इस मॉडल के डिजाइन में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें आपको फ्रंट और रियर बंपर को नया लुक देखने को मिलेगा। इसके अलावा, कंपनी ने आयोनिक 5 फेसलिफ्ट में नए स्किड प्लेट्स और अलॉय वील्स के लिए एक नया डिजाइन ऐड किया है। साथ ही रियर स्पॉइलर और लाइटिंग एलिमेंट्स के लिए V-गार्निश भी शामिल की गई है। इन सभी को ग्रेविटी गोल्ड मैट, मिडनाइट ब्लैक पर्ल, टाइटन ग्रे और ऑप्टिक व्हाइट जैसे पेंट ऑप्शन्स के साथ पूरा किया गया है। इन सभी में आपको ऑब्सीडियन ब्लैक इंटीरियर थीम भी देखने को मिलेगी।
सेंटर कंसोल को भी किया गया अपडेट
केबिन की बात करें, तो स्टीयरिंग वील को हुंडई ने अपग्रेड करके 3-स्पोक लेदर मॉडल में बदल दिया गया है, जिसमें इल्यूमिनेटेड 4-डॉट डिजाइन और हीटिंग फीचर शामिल है। इसके सेंटर कंसोल को भी अपडेट किया गया है और वायरलेस चार्जिंग पैड में अब हीटेड और वेंटिलेटेड सीटिंग के लिए फिजिकल कंट्रोल दिए गए हैं। एसयूवी में ड्यूल 12.3-इंच इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डिस्प्ले कॉन्फिगरेशन पहले जैसा ही है।
नया रिमोट इमोबिलाइजेशन फीचर
Ioniq 5 में अब आपको कनेक्टेड कार नैविगेशन कॉकपिट (ccNC) सिस्टम, कंट्रोलर ओवर-द-एयर (C-OTA) अपडेट कैपेबिलिटी, ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के लिए वायरलेस सपोर्ट, ऐक्टिव साउंड डिजाइन और इलेक्ट्रिक वीइकल चार्जिंग के लिए इन-कार पेमेंट ऑप्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा बेहतर ऐंटी-थेफ्ट प्रोटेक्शन के लिए हुंडई के ब्लूलिंक प्लेटफॉर्म के जरिए एक नया रिमोट इमोबिलाइजेशन फीचर भी ऑफर किया जा रहा है।
(Photo: Autocar India)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


