मारुति बलेनो नहीं मिल रही, तो ये प्रीमियम हैचबैक खरीदने का बना लो मन; ₹63000 के फायदे भी मिलेंगे
इसके S ट्रिम को छोड़कर, अन्य सभी वैरिएंट (N लाइन समेत) पर 63,000 रुपए तक का फायदा मिलता है। इसमें 25,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपए तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज ऑफर, 15,000 रुपए का अपग्रेड ऑफर और 3,000 रुपए का सरकारी कर्मचारी या कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है।

हुंडई इंडिया जून में अपनी प्रीमियम हैचबैक i20 पर शानदार बेनिफिट दे रही है। दरअसल, इसके S ट्रिम को छोड़कर, अन्य सभी वैरिएंट (N लाइन समेत) पर 63,000 रुपए तक का फायदा मिलता है। इसमें 25,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपए तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज ऑफर, 15,000 रुपए का अपग्रेड ऑफर और 3,000 रुपए का सरकारी कर्मचारी या कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। हालांकि, S ट्रिम पर कैश डिस्काउंट नहीं मिलेगा, लेकिन यह 20,000 रुपए तक के एक्सचेंज या स्क्रैपेज ऑफर और सरकारी कर्मचारी या 3,000 रुपए के कॉर्पोरेट ऑफर के साथ आता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 6 लाख रुपए से 11.58 लाख रुपए तक हैं। इसका मुकाबला मारुति बलेनो, टोयोटा ग्लैंजा और टाटा अल्ट्रोज से होता है।
हुंडई i20 फेसलिफ्ट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस प्रीमियम हैचबैक में 1.2 लीटर 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो 83Hp का मैक्सिमम पावर और 115Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसके इंजन को 5 स्पीड मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इस 1.2 पेट्रोल इंजन में आइडल स्टॉप एंड गो (ISG) फीचर दिया है। कंपनी ने 1.0 लीटर के पेट्रोल वैरिएंट को बंद कर दिया है। ये इंजन 7 स्पीड DCT और 6 स्पीड iMT के साथ आता था।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hyundai i20 N Line
₹ 9.27 - 11.74 लाख
Hyundai i20
₹ 5.99 - 10.57 लाख
Tata Altroz Racer
₹ 9.49 - 10.99 लाख
Tata Altroz
₹ 6.3 - 10.77 लाख
MG Comet EV
₹ 7.5 - 10 लाख
Tata Tiago EV
₹ 6.99 - 9.99 लाख
इस कार के फीचर्स की बात करें तो इसमें फीचर्स एंबीयंट लाइटिंग, डूर आर्मरेस्ट और लैदरेट पैडिंग को बरकरार रखा गया है। इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंड्रॉयड ऑटो के साथ एपल कारप्ले, 7 स्पीकर के साथ आने वाला Bose साउंड सिस्टम, वायरलैस चार्जर मिलता रहेगा। इसमें सिंगल पैन सनरूफ और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर भी दिया है। इसमें USB चार्जिंग पोर्ट भी मिल जाएंगे। इसे अमेजन ग्रे समेत 6 मोनोटोन और 2 डुअल-टोन कलर ऑप्शंस में खरीद पाएंगे।
इस हैचबैक में स्टैंडर्ड तौर पर 26 फीचर्स मिलेंगे। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल असिस्ट कंट्रोल (HAC), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSN), 3-पॉइंट सीट बेल्ट और सभी सीटों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर समेत कई अन्य फीचर्स दिए हैं। इसमें 60 से अधिक कनेक्टेड कार फीचर्स, 127 एंबेडेड VR कमांड, 52 हिंग्लिश वॉयस कमांड, ओवर-द-एयर अपडेट, 10 रीजनल और 2 इंटरनेशन लैंग्वेज को सपोर्ट करने वाला मल्टी लैंग्वेज UI भी मिलता है। इसमें ABS के साथ EBD, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), रिवर्स पार्किंग सेंसर और ऑटोमेटिक हेडलेंप दिए गए हैं।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म की मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


