
एक झटके में ₹65000 तक सस्ती हो गई स्विफ्ट, बलेनो के टक्कर वाली ये कार, 31 जनवरी तक मौका
हुंडई अपनी पॉपुलर हैचबैक i20 पर जनवरी, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। बता दें कि हुंडई i20 (Hyundai i20) खरीदने पर ग्राहक इस दौरान 65,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
भारतीय ग्राहकों के बीच हैचबैक कारों की डिमांड हमेशा से रही है। अगर आप भी अगले कुछ दिनों में नई हैचबेक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, हुंडई अपनी पॉपुलर हैचबैक i20 पर जनवरी, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। बता दें कि हुंडई i20 (Hyundai i20) खरीदने पर ग्राहक इस दौरान 65,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।






धांसू हैं कार के फीचर्स
हुंडई i20 के इंटीरियर में ग्राहकों को 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, कार में सेफ्टी के लिए 6-एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिए गए हैं। भारतीय मार्केट में हुंडई i20 का मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो और स्विफ्ट जैसी कारों से होता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai i20 N Line
₹ 9.14 - 11.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai i20
₹ 6.87 - 10.43 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Altroz Racer
₹ 9.49 - 10.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Altroz
₹ 6.89 - 11.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago EV
₹ 7.99 - 11.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Comet EV
₹ 7.5 - 10 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कुछ ऐसा है पावरट्रेन
पावरट्रेन के तौर पर हुंडई i20 में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मौजूद है जो 83bhp की अधिकतम पावर और 115Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है। कार के इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और सीबीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
इतनी है कीमत
बता दें कि हुंडई i20 एक 5-सीटर हैचबैक कार है जो ग्राहकों को मौजूदा समय में 6 वैरिएंट में उपलब्ध है। भारतीय मार्केट में हुंडई i20 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.86 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 10.43 लाख रुपये तक जाती है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




