देश की ये प्रीमियम हैचबैक हुई टैक्स फ्री! खरीदने वालों को ₹93000 का फायदा; सिर्फ इतने में मिल रही कार

Dec 23, 2025 11:06 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हुंडई मोटर्स इंडिया के पोर्टफोलियो में i20 लग्जरी हैचबैक है। ये देश की पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक में से एक है। इस साल फेस्टिव सीजन में लागू हुए नए GST 2.0 से इस कार की कीमत में टैक्स कटौती हुई है। ऐसे में नए GST का असर आर्मी कैंटीन पर मिलने वाली कारों पर भी पड़ा है।

देश की ये प्रीमियम हैचबैक हुई टैक्स फ्री! खरीदने वालों को ₹93000 का फायदा; सिर्फ इतने में मिल रही कार
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

हुंडई मोटर्स इंडिया के पोर्टफोलियो में i20 लग्जरी हैचबैक है। ये देश की पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक में से एक है। इस साल फेस्टिव सीजन में लागू हुए नए GST 2.0 से इस कार की कीमत में टैक्स कटौती हुई है। ऐसे में नए GST का असर आर्मी कैंटीन पर मिलने वाली कारों पर भी पड़ा है। दरअसल, कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर जवानों से 18% की जगह सिर्फ 14% GST ही लिया जाता है। Cars24 के मुताबिक, हुंडई i20 की CSD पर शुरुआती कीमत सिर्फ 6.21 लाख रुपए है। जबकि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.13 लाख रुपए है। यानी यहां पर ये 92 हजार रुपए सस्ती है। वहीं, वैरिएंट के आधार पर करीब 93 हजार रुपए तक का टैक्स बचाया जा सकता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) पर i20 की कीमतों के बारे में जानने से पहले CSD के बारे में समझते हैं। दरअसल, CSD रक्षा मंत्रालय के तहत भारत सरकार का एकमात्र स्वामित्व वाला उद्यम है। भारत में अहमदाबाद, बागडोगरा, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों में 34 CSD डिपो हैं। यह भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा संचालित है। भारतीय आबादी के एक चुनिंदा हिस्से को भोजन, चिकित्सा वस्तुओं, घरेलू आवश्यकताओं और यहां तक ​​कि कारों को अफॉर्डेबल कीमतों के साथ बेचते हैं। CSD से कार खरीदने के लिए एलिजेबल ग्राहकों में सर्विंग और रिटायर्ड सशस्त्र बल कर्मी, सैन्य कर्मियों की विधवाएं और भूतपूर्व सैनिक और डिफेंस सिविलियन शामिल हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai i20 N Line

Hyundai i20 N Line

₹ 9.14 - 11.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai i20

Hyundai i20

₹ 6.87 - 10.43 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Altroz Racer

Tata Altroz Racer

₹ 9.49 - 10.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Altroz

Tata Altroz

₹ 6.89 - 11.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago EV

Tata Tiago EV

₹ 7.99 - 11.14 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Comet EV

MG Comet EV

₹ 7.5 - 10 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
हुंडई i20 की CSD और एक्स-शोरूम कीमतें
वैरिएंटCSD प्राइस
i20 मैग्ना₹6.21 लाख
i20 स्पोर्टज₹6.87 लाख
i20 स्पोर्टज IVT₹7.79 लाख
i20 एस्टा₹7.77 लाख
i20 एस्टा विकल्प₹8.14 लाख
i20 एस्टा (ओ) आईवीटी₹9.36 लाख

हुंडई i20 फेसलिफ्ट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इस प्रीमियम हैचबैक में 1.2 लीटर 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो 83Hp का मैक्सिमम पावर और 115Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसके इंजन को 5 स्पीड मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इस 1.2 पेट्रोल इंजन में आइडल स्टॉप एंड गो (ISG) फीचर दिया है। कंपनी ने 1.0 लीटर के पेट्रोल वैरिएंट को बंद कर दिया है। ये इंजन 7 स्पीड DCT और 6 स्पीड iMT के साथ आता था।

इस कार के फीचर्स की बात करें तो इसमें फीचर्स एंबीयंट लाइटिंग, डूर आर्मरेस्ट और लैदरेट पैडिंग को बरकरार रखा गया है। इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंड्रॉयड ऑटो के साथ एपल कारप्ले, 7 स्पीकर के साथ आने वाला Bose साउंड सिस्टम, वायरलैस चार्जर मिलता रहेगा। इसमें सिंगल पैन सनरूफ और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर भी दिया है। इसमें USB चार्जिंग पोर्ट भी मिल जाएंगे। इसे अमेजन ग्रे समेत 6 मोनोटोन और 2 डुअल-टोन कलर ऑप्शंस में खरीद पाएंगे।

इस हैचबैक में स्टैंडर्ड तौर पर 26 फीचर्स मिलेंगे। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल असिस्ट कंट्रोल (HAC), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSN), 3-पॉइंट सीट बेल्ट और सभी सीटों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर समेत कई अन्य फीचर्स दिए हैं। इसमें 60 से अधिक कनेक्टेड कार फीचर्स, 127 एंबेडेड VR कमांड, 52 हिंग्लिश वॉयस कमांड, ओवर-द-एयर अपडेट, 10 रीजनल और 2 इंटरनेशन लैंग्वेज को सपोर्ट करने वाला मल्टी लैंग्वेज UI भी मिलता है। इसमें ABS के साथ EBD, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), रिवर्स पार्किंग सेंसर और ऑटोमेटिक हेडलेंप दिए गए हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़Hyundai i20 CSD Prices December 2025
;;;