
हुंडई ने इस कार को हमेशा के लिए बंद, अब नए ऑर्डर नहीं ले रही कंपनी; स्टॉक क्लियर होने तक होगी सेल
कई देश एमिशन नॉर्म्स में बदलाव कर चुके हैं। साथ ही, इन्हें सख्ती से लागू भी किया जा रहा है। ऐसे में इन कड़े एमिशन नॉर्म्स का पालन करना कार बनाने वाली कंपनियों के लिए महंगा होता जा रहा है। इससे OEM खासकर डेवलप्ड मार्केट में पूरी तरह से इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड गाड़ियों की तरफ जा कर रहे हैं।
कई देश एमिशन नॉर्म्स में बदलाव कर चुके हैं। साथ ही, इन्हें सख्ती से लागू भी किया जा रहा है। ऐसे में इन कड़े एमिशन नॉर्म्स का पालन करना कार बनाने वाली कंपनियों के लिए महंगा होता जा रहा है। इससे OEM खासकर डेवलप्ड मार्केट में पूरी तरह से इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड गाड़ियों की तरफ जा कर रहे हैं। इसका असर अब हुंडई i10 पर भी देखने को मिला है। कंपनी ने इस कार को यूरोप और UK में हमेशा के लिए बंद कर दिया है। हालांकि, i10 की कुछ यूनिट्स अभी भी डीलरशिप पर मिल सकती हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी कोई भी नया ऑर्डर नहीं ले रही है।






2008 में हुई थी लॉन्च
i10 का प्रोडक्शन हुंडई की तुर्की में मौजूद फैसिलिटी में होता था। इस प्लांट को अब आने वाली EV के प्रोडक्शन के लिए अपग्रेड किया जाएगा। यह कदम हुंडई की इलेक्ट्रिफिकेशन बढ़ाने की बड़ी स्ट्रेटेजी के मुताबिक है। इंडियन मार्केट की तरह ही, हुंडई i10 यूरोप में भी पॉपुलर ऑप्शंस में से एक है। UK में i10 को पहली बार 2008 में लॉन्च किया गया था। कुल सेल्स 3.7 लाख यूनिट्स को पार कर गई हैं, जिससे i10 सबसे ज्यादा बिकने वाले एंट्री-लेवल मॉडल्स में से एक बन गई है।
i10 के बंद होने के बाद, UK में ग्राहकों के लिए सबसे अफॉर्डेबल हुंडई ऑप्शन इंस्टर EV है। i10 की कीमत £18,350 (करीब 22.68 लाख रुपए) थी, जबकि इंस्टर EV की कीमत £5,500 (करीब 6.79 लाख रुपए) ज्यादा है। हालांकि, UK में बजट-ओरिएंटेड ग्राहकों के पास अभी भी किआ पिकांटो के रूप में एक ऑप्शन है। यह हैच £16,745 ऑन-रोड (करीब 20.70 लाख रुपए) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
फिएट 500 और टोयोटा आयगो एक्स जैसे दूसरे ऑप्शंस हाइब्रिड पावरट्रेन में बदल गए हैं। अब इनकी कीमतें काफी ज्यादा हैं। ये पारंपरिक बजट सिटी कार सेगमेंट के ग्राहकों को शायद पसंद नहीं आएं। यूरोप में एमिशन नॉर्म्स और सख्त होने के साथ, यह संभावना कम है कि i10 यूरोप या UK में वापसी करेगी। कंपनी ने i10 को यूरोप और UK में बंद किया है, लेकिन भारतीय बाजार के लिए ऐसी कोई योजना नहीं दिख रही है।
भारत में i10 की 2 मिलियन यूनिट बिक चुकीं
i10 भारत में कंपनी की सबसे पॉपुलर कारों में से एक है। इस साल की शुरुआत में i10 ने 3.3 मिलियन यूनिट्स की कुल बिक्री का एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है। भारत में 2 मिलियन से ज्यादा यूनिट्स बेची गईं, जबकि बाकी 140 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट की गईं। एक्सपोर्ट मार्केट में मेक्सिको, साउथ अफ्रीका, पेरू और चिली शामिल हैं। भारत में i10 NIOS अभी हुंडई की 5वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। हुंडई की मंथली बिक्री में इसका योगदान लगभग 10% है।
सोर्स : thekoreancarblog

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




